हलचल

भाजपा ने शाजिया इल्मी और प्रेम शुक्ला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया, नड्डा ने लगाई मुहर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शाजिया इल्मी और प्रेम शुक्ला को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें, मीडिया में बहस के दौरान भाजपा का मजबूती से पक्ष रखने वाले प्रेम शुक्ला और शाजिया इल्मी को पार्टी ने अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। प्रेम शुक्ला मूल रूप से उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से आते हैं और शिवसेना के ‘दोपहर सामना’ अखबार के लंबे समय तक संपादक रहे हैं। वह मुंबई के साथ यूपी में सामाजिक-राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं।

वहीं, शाजिया इल्मी पूर्व पत्रकार और टीवी एंकर रह चुकी हैं। आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद वह जनवरी 2015 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। इल्मी पार्टी की दिल्ली इकाई की उपाध्यक्ष भी रही हैं। ये दोनों ही भाजपा के रुख का बचाव करते और विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के रुख को मजबूती से रखते हुए दिखाई देते हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिल सकता है लाभ

माना जा रहा है कि प्रेम शुक्ला के पूर्वांचल का लोकप्रिय ब्राह्मण चेहरा होने के कारण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका फायदा हो सकता है। भाजपा ने हाल ही में यूपी में ब्राह्मणों को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में भी पूर्वांचल के ब्राह्मण चेहरे अजय मिश्रा को जगह दी गई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है। इसमें एके शर्मा और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जितिन प्रसाद सहित कुछ चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के कयास हैं। इसके अलावा भाजपा ने हाल ही में किए गए संगठन विस्तार में भी कई ब्राह्मण नेताओं को जगह दी है।

यूपी में सभी पार्टी ब्राह्मणों को साधने की कर रही कोशिश

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां इस समय ब्राह्मणों को साधने की कोशिश में लगी हुई हैं। बसपा नेता मायावती भी इनदिनों ब्राह्मणों को अपने साथ लाने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं। पार्टी नेता सतीश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बसपा राज्य के हर जिले में ब्राह्मण सम्मेलन कराकर उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश में है। वहीं, समाजवादी पार्टी पहले ही कह चुकी है कि वह टिकटों की भागीदारी में ब्राह्मणों का पूरा ख्याल रखेगी। जबकि कांग्रेस भी संगठन में अहम पद देकर ब्राह्मणों का अपना पुराना वोट बैंक वापस पाने के लिए प्रयास कर रही है।

Read Also: राज्यसभा में सदन के उपनेता होंगे मुख्तार अब्बास नकवी, पीयूष गोयल की लेंगे जगह

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago