बॉलीवुड

बर्थडे स्पेशल : फिटनेस से इंस्पायर करने वाले टाइगर, घंटो करते हैं कई तरह की प्रैक्टिस

अगर किसी से भी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्राफ की खासियत के बारे में पूछा जाए तो ब शायद दो ही बातें प्रमुखता से बताएंगे। एक तो उनका एक्शन दूसरा डांस। फिल्म ‘हीरोपंती’ से कॅरियर की शुरुआत करने वाले टाइगर ने फिल्मी दुनिया में कुछ ही समय में अच्छा मुकाम बना लिया है। शुरुआती दिनों में कई तरह की आलोचनाएं झेलने के बाद भी एक्टर ने अपनी मेहनत पर भरोसा बरकार रखा, यही कारण है कि बॉक्स आॅफिस पर ‘बागी’ और ‘बागी 2’ ने अच्छा बिजनेस किया। जल्द ही अब यह एक्टर फिल्म ‘स्टूडेंट आॅफ ईयर 2’ में नज़र आएगा। इसके अलावा वे ऋतिक रोशन के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं। ऋतिक को अपना गुरू मानने वाले टाइगर भी उनकी ही तरह फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। उनकी फिल्मों में नज़र आने वाली शानदार बॉडी और डांस में दिखने वाला लचीलापन सभी को आकर्षितर करता है। इसके लिए वे घंटो प्रैक्टिस करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि वे किस तरह खुद को फिट रखते हैं।

मार्शल आर्ट

बचपन से टाइगर को मार्शल आर्ट का शौक रहा है। वे इस क्षेत्र में काफी आगे निकल चुके हैं। उन्होंने ताइक्वांडो और वुशु की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली है। वे अपने फिल्मी शेड्यूल से वक्त निकालकर अक्सर दोनों की प्रैक्टिस करते हैं। यही कारण है कि फिल्मों में उनके एक्शन कुछ डिफरेंट लगते हैं।

डांस

​जितना टाइगर को एक्शन से प्यार है उतना ही उन्हें डांस करना पसंद है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि उन्होंने फिल्मों में आने के कुछ समय पहले ही डांस सीखना शुरू किया था। साथ ही वे बिना प्रैक्टिस के डांस स्टेप्स नहीं कर पाते हैं। लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को काफी चेंज कर लिया है। वे डांस की भी रेग्युलर प्रैक्टिस करते हैं।

वेट ट्रेनिंग

खुद को फिट बनाए रखने के लिए टाइगर वेट ट्रेनिंग भी लेते हैं। उनके बाइ सेप्स उसी का नतीजा है। ट्रेनर की गाइडेंस में वे इसमें कई तरह के नए एक्सपेरिमेंट भी करते हैं।

बॉक्सिंग

बॉक्सिंग से स्टेमिना और स्ट्रेंथ मिलती है और यह भी टाइगर की लिस्ट में शामिल है। वे बॉक्सिंग काफी पसंद करते हैं। यह वर्कआउट काफी इटेंस है, जिसे टाइगर काफी मेहनत के साथ करते हैं। उनके ट्रेनर भी उनकी इस बात से प्रभावित हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago