टेक ज्ञान

मानसून में बाइक राइडिंग का मजा लेने जा रहे हैं तो ये बातें आपके लिए काम की हो सकती हैं

ठंडी हवाएं, पानी की हल्की हल्की बौछारें और मनभावन प्राकृतिक नज़ारे। मानसून के आते ही प्रकृति की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर खींचने लगती है। इस मौसम में राइडिंग का भी एक अलग ही मजा होता है। बारिश की बूंदों के बीच अपना टू व्हीलर लेकर घूमने का एक अलग ही आनंद होता है। यही कारण है कि अक्सर मानसून के दौरान बाइक राइडिंग पसंद करने वाले लोग मौसम के खुशनुमा होते ही शहर से दूर निकल पड़ते हैं। बारिश के मौसम को इस अंदाज में एंजॉय करना अच्छा लगता है लेकिन इसके साथ ही सेफ्टी का ध्यान रखना भी जरूरी है क्योंकि अक्सर इस मौसम में ही एक्सीडेंट्स भी होत हैं। यदि आप मानसून में राइड पर निकल रहे हैं तो इन बातों जरूर ध्यान दें…

स्पेशल फीचर्स वाला हेलमेट

हैलमेट राइडिंग के दौरान सबसे जरूरी है। आपके सिर को किसी भी दुर्घटना में बचाने के लिए यह सबसे अहम है। मानूसन को देखते हुए हैलमेट में ऐंटि-फॉग कोटिंग करा लें। इससे आपके हेलमेट के ग्लास पर ओस नहीं जमेगी। यदि ग्रुप के साथ राइडिंग कर रहे हैं तो ब्लूटूथ भी कनेक्ट करवा लें।

वॉटरप्रूफ गियर

बाइक के लगातार पानी में भीगने से कई बार उसके गियर में प्रॉब्लम आने लगती है। इससे बचने के लिए वॉटरप्रूफ गियर का यूज करें इससे राइडिंग स्मूद होगी।

टायर्स करें चैक

बारिश के मौसम में सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है, जाहिर है एक्सीडेंट भी इसी कारण होते हैं। घिसे हुए टायर्स इस मौसम में और भी हानिकारक साबित होते हैं। राइडिंग पर निकलने से पहले टायर्स जरूर चैक कर लें यदि पुराने हो गए हों तो चेंज करवाकर ही राइड पर निकलें।

सेफ्टी आउटफिट

बाइकर्स के लिए मार्केट में इन दिनों क​ई तरह के सेफ्टी आउटफिट आते हैं। यह आउटफिट विभिन्न मानकों पर परखकर बनाए जाते हैं। ऐसे में जब भी राइडिंग पर निकलें इनका प्रयोग जरूर करें। यह आपको सेफ रखने में बहुत कारगर हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago