उछल कूद

पाक के विरुद्ध वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, तीन खिलाड़ियों सहित 7 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इंग्लिश टीम के तीन खिलाड़ियों सहित सात सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 8 जुलाई से होने जा रही है। इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि खुद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने की है। इंग्लिश टीम के खिलाड़ी ऐसे वक्त संक्रमित हुए हैं, जब पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज की शुरूआत होने में बहुत कम समय बचा है। बता दें, पाकिस्तान टीम मेजबान इंग्लैंड के विरूद्ध तीन वनडे और 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी।

पाक के बाद भारत के खिलाफ 5 टेस्ट खेलेगा इंग्लैंड

इंग्लिश टीम के खिलाड़ी और स्टाफ सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज पर भी खतरा मंडराने लगा है। मालूम हो कि पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 4 अगस्त से खेला जाएगा। हालांकि, इंग्लिश बोर्ड ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इंग्लैंड के कौन से खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इंग्लैंड इस सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी नई टीम उतारेगा।

संक्रमित खिलाड़ी और स्टाफ सदस्यों को पृथकवास में भेजा

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, कोरोना संक्रमित खिलाड़ी और स्टाफ सदस्यों को पृथकवास में भेज दिया गया है। उनके संपर्क में आए बाकी खिलाड़ियों और सदस्यों को भी 10 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। उधर, बेन स्टोक्स चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। इंग्लिश टीम के जिन खिलाड़ियों और सदस्यों को आइसोलेट किया गया है उनमें टीम के कोच पॉल कोलिंगवुड, इयोन मॉर्गन, सैम विलिंग्स, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जॉर्ज गार्टन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, टॉम बैंटन, जो रूट, जेसन रॉय, क्रिस वोक्स, मार्क वुड और डेविड विली शामिल हैं।

Read: आईसीसी वन-डे रैंकिंग में फिर से नंबर वन बल्लेबाज बन मिताली राज ने रचा इतिहास

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago