उछल कूद

मेटन कप में अपूर्वी चंदेला और दिव्यांश सिंह का स्वर्ण पर निशाना, अंजुम ने जीता रजत पदक

भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेटन कप में दो स्वर्ण समेत चार पदक जीते हैं। भारत की स्टार शूटर अपूर्वी चंदेला और दिव्यांश सिंह पंवार ने ऑस्ट्रिया में हुई मेटन कप इंटरनेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अपूर्वी ने 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में 251.4 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता के इस वर्ग में 229 अंक के साथ भारत की ही अंजुम मोदगिल दूसरे स्थान पर रहीं। उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस तरह 10 मीटर में दो पदक स्वर्ण और रजत भारत ने जीते।

चारों शूटर हासिल कर चुके हैं ओलिंपिक कोटा

भारतीय निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में 249.7 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया। इसी स्पर्धा में भारत के ही दीपक कुमार ने 228 अंक हासिल कर स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपूर्वी चंदेला, दिव्यांश सिंह पंवार, अंजुम मोदगिल और दीपक कुमार चारों भारतीय निशानेबाज टोक्यो ओलिंपिक के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं।

Read More: एमएस धोनी का इस मामले में रिकॉर्ड तोड़ विराट कोहली बने नंबर वन

अपूर्वी चंदेला और अंजुम मोदगिल ने साल 2018 की शूटिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप के दौरान ओलिंपिक कोटा हासिल किया था। वहीं, दिव्यांश सिंह ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2019 में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। मेटन कप में कांस्य पदक जीतने वाले दीपक कुमार ने दोहा एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कोटा हासिल किया था। बात दें, टोक्यो ओलिंपिक इसी साल 24 जुलाई से शुरु होगा।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago