टेक ज्ञान

एपल इस दिन कर सकता है iPhone 12 लॉन्च, इस बार देरी से होगी लॉन्चिंग

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण इस बार एपल के आइफोन लॉन्चिंग इवेंट में देरी होने की संभावना है। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण फैलने के कारण एपल के प्रोडक्शन में देरी हुई है, जिसकी वजह से कंपनी के iPhone 12 की लॉन्चिंग अक्टूबर में हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो आईफोन 12 सीरीज की लॉन्चिंग 12 अक्टूबर के करीब हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक नये आइफोन की लॉन्चिंग डेट की अपनी ओर से कोई आधिकारिक घोषणा या बयान जारी नहीं किया है।

एपल पहले लॉन्च कर सकता है नई वॉच और आईपैड

ताज़ा गैजेट रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि आईफोन 12 Pro जैसे प्रीमियम मॉडल के लिए प्री-ऑर्डर और बिक्री नवंबर माह की शुरुआत में शुरू होगी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि iPhone 12 की बुकिंग लॉन्चिंग के साथ ही शुरू हो जाएगी और इसकी बिक्री 19 अक्टूबर के करीब शुरू होगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि आमतौर पर एपल का लॉन्चिंग इवेंट सितंबर में होता है।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस साल सितंबर में एपल की नई वॉच और नए आईपैड की लॉन्चिंग सितंबर में होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार एपल 10.2 इंच का आईपैड पेश करेगा जो कि अब तक सबसे सस्ता आईपैड होगा। इन दोनों डिवाइस की लॉन्चिंग के लिए अलग से किसी इवेंट का आयोजन नहीं होगा, बल्कि 7 सितंबर के करीब इसे लॉन्च किया जाएगा।

Read More: एपल के आईफोन की मैन्युफैक्चरर कंपनी फॉक्सकॉन भारत में करेगी निवेश

इस साल चार नई डिवाइस पेश कर सकता है एपल

रिपोर्ट्स की माने तो एपल इस साल चार नई डिवाइस पेश कर सकता है, जिनमें iPhone 12 सीरीज के ही 4 फोन शामिल होंगे। इनमें फिलहाल आईफोन 12 Pro, Pro Max, iPhone 12 और 12 Max के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, एपल की ओर से इस पर भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आईफोन सीरीज के इस अपकमिंग फोन के फीचर्स को लेकर अभी तक कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago