गरम मसाला

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान की ‘गुलाबो सिताबो’ ओटीटी पर होगी रिलीज़, जानिए वर्ल्ड प्रीमियर की तारीख़

कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो पा रही है, और वर्तमान हालात को देखते हुए आगे भी कुछ महीनों तक रिलीज़ हो पाना मुश्किल नज़र आ रहा है। इस दौरान कई हिंदी फिल्मों के ओटीटी (ओवर-द-टॉप) पर रिलीज़ की चर्चा भी हो रही है।

इसी बीच प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक शूजीत सरकार मौजूदा आर्थिक संकट को देखते हुए अपनी फिल्म ओटीटी पर रिलीज़ करने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ को वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी अमेज़न प्राइम वीडियो को बेच दी है। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टार इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर दुनिया के 200 देशों में एक साथ 12 जून को प्राइम वीडियो ओटीटी पर होगा।

बिग बी ओटीटी पर रिलीज़ को लेकर उत्साहित

हिंदी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में लखनऊ के एक नवाबी मकान मालिक का अहम किरदार निभा रहे दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म के सीधे ओटीटी पर रिलीज़ होने को लेकर खासे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है और हम सब खुश हैं कि इसे पूरी दुनिया के सामने हम इस तरह लेकर आ रहे हैं। ‘गुलाबो सिताबो’ में जीवन का आनंद है। ये एक ऐसी ड्रामा वाली कॉमेडी है, जिसे घर के सारे लोग एक साथ बैठकर इंजॉय कर सकते हैं।’

फिल्म में अपने किरदार के बारे में पूछे जाने पर बिग बी ने कहा,’शूजीत जब मेरे पास पहली बार यह किरदार लेकर आए और उन्होंने मुझे इस किरदार का चेहरा दिखाया तो मैं बहुत उत्साहित था। हर दिन मुझे शूटिंग शुरू करने से पहले तीन घंटे तो इसी काम में लगते थे, तब जाकर मैं फिल्म की शूटिंग के लिए जरूरी यह अलग सा लुक हासिल कर पाता था। फिल्म में मेरा आयुष्मान के किरदार के साथ लगातार झगड़ा चलता रहता है, लेकिन ऐसे प्रतिभाशाली अभिनेता के साथ काम करना काफ़ी अच्छा रहा।’

Read More: ‘पीके’ और ‘रॉक ऑन’ जैसी फिल्मों के एक्टर साई गुंडेवर का 42 साल की उम्र में निधन

बिग बी के साथ पहली बार नज़र आएंगे आयुष्मान

बॉलीवुड में बहुत ही कम समय में अपनी अलग पहचान बना चुके आयुष्मान खुराना पहली बार फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में अमिताभ बच्चन के साथ काम करते नज़र आएंगे। अपनी पहली फिल्म ‘विकी डोनर’ के निर्देशक शूजीत सरकार के साथ फिर से काम करने को लेकर भी आयुष्मान खुश हैं। वह भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को अपना बरसों पुराना सपना सच होने जैसा मानते हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago