लाइफस्टाइल

अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला वापस लिया, 23 जून से शुरू होगी यात्रा

कोरोना वायरस महामारी के कारण ​बुधवार को साल 2020 के लिए होने वाली बाबा अमरनाथ की यात्रा रद्द करने का फैसला लिया गया था, लेकिन सरकार ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया है। जम्मू-कश्मीर सूचना निदेशालय ने उस प्रेस नोट को वापस ले लिया है, जिसमें इस अमरनाथ यात्रा 2020 के रद्द होने की जानकारी दी थी। इससे पहले जानकारी आई थी कि कोरोना महामारी के कारण इस साल होने वाली बाबा अमरनाथ की यात्रा को रद्द कर दिया गया है, लेकिन अब सरकार ने अपने फैसले को वापस ले लिया है।

जून के अंतिम सप्ताह से होगी यात्रा की शुरुआत

साल 2020 में बाबा अमरनाथ की यात्रा 23 जून से शुरू होने जा रही है।  इससे पहले अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने साल 2020 के लिए अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया था। जम्मू-कश्मीर के एलजी और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन गिरीश चंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया था। दरसअल, पूरी कश्मीर घाटी में जहां-जहां से होकर अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु गुजरते हैं, वहां 77 कोरोना रेड जोन घोषित किए गए हैं। अब यात्रा के लिए लंगरों की स्थापना, मेडिकल सुविधाएं, कैंप लगाना, सामानों की आवाजाही, रास्ते पर पड़े बर्फ को हटाना ​समेत कई कार्य करने होंगे।

Read More: कोरोना पर अब सप्ताह में चार दिन होगी स्वास्थ्य मंत्रालय की ब्रीफिंग

यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

जम्मू-कश्मीर के एलजी जीसी मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है, लेकिन अभी तक ये तय नहीं है कि कोरोना वायरस की वजह से देश में सारी गतिविधियां कब तक बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। श्राइन बोर्ड ने तय किया है कि बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा से लेकर समापन पूजा पारंपरिक तरीकों से हर्ष और उल्लास के साथ की जाएगी।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago