उछल कूद

टीम इंडिया के विश्व कप से बाहर होने के बाद भावुक होकर यह बोले जड़ेजा, राहुल और पांड्या!

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में बारिश के कारण मंगलवार और बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया अपने प्रतिद्वंदी न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम ने फाइनल खेलने का मौंका गंवा दिया। टूर्नामेंट के लीग मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर विश्व कप पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया के सेमीफाइनल में बाहर होने से हर कोई दुखी है। टीम इंडिया के फैंस के साथ ही खुद भारतीय खिलाड़ी भी इसे दिल और सपना टूटने वाली हार बता रहे हैं। हार के बाद भारतीय विश्व टीम के सदस्य हार्दिक पांड्या, के. एल. राहुल और रविंद्र जडेजा ने भावुक होकर ट्वीटर पर पोस्ट व तस्वीरें शेयर की हैं। आइए जानते हैं इन तीनों खिलाड़ियों ने कैसे अपनी भावनाएं जाहिर की..

तीनों क्रिकेटरों ने फैंस का किया शुक्रिया अदा

इस विश्व कप में पहली बार बल्लेबाजी का मौका मिलने पर सेमीफाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले रविंद्र जडेजा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इस खेल ने मुझे सिखाया है कि हर बार गिरने के बाद फिर से कैसे खड़ा हुआ जाता है। जिन फैंस के प्यार और विश्वास को मैंने अपनी प्रेरणा बनाई है उनके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। आप लोगों के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत धन्यवाद। आप लोग विश्वास बनाए रखें.. मैं अंतिम सांस तक अपना बेस्ट देते रहूंगा। सभी को बहुत प्यार’


के. एल. राहुल ने अपनी एक ट्वीटर पोस्ट में दो फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह वाकई दिल तोड़ देने वाला है, हमारा सपना यहीं खत्म हो गया। एक टीम और एक देश के तौर पर हम पिछले 6 हफ्तों से पूरी मजबूती से खड़े रहे। सभी को हमारी हौंसला अफ़जाई के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया और ढेर सारा प्यार।’


Read: राजेंद्र कुमार को भूतिया बंगले में रहने से मिली थी अपार सफ़लता, पूरी कहानी बड़ी दिलचस्प है!

पांड्या ने अपने पहले विश्व कप की यादें शेयर की

हार्दिक पांड्या ने ट्वीट करते हुए दो तस्वीरें शेयर की और लिखा- ‘ये हैं यादें.. कभी ना खत्म होने वाली यादें। यह मेरा पहला विश्वकप था और उस तरह से खत्म नहीं हुआ जैसे मैं चाहता था। लेकिन इसने मुझे बहुत से इमोशन्स और कभी ना भूलने वाले सबक दिए, जिन्हें मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा। इस खास टीम के सभी सदस्यों के साथ उन सारे फैंस को थैंक्स जिन्होंने हमें सपोर्ट किया। आपके बिना हम कुछ भी नहीं हैं।’

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago