कारोबार

राहुल गांधी से बोले अभिजीत- लोगों के हाथ में पैसे देने से पटरी पर आएगी अर्थव्यवस्था

पिछले हफ्ते आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन से बातचीत करने के बाद मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री ​अभिजीत बनर्जी से संवाद किया। बनर्जी ने कहा ​है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लोगों के हाथ में सीधे पैसा पहुंचाना होगा।

कोरोना से अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान को लेकर संवाद

देश में कोरोना संकट की वजह से पिछले करीब 40 दिन से लॉकडाउन जारी है और सभी काम ठप रहने से भारतीय अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। इस मामले में विपक्ष पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी विशेषज्ञों से वीडियो काफ्रेंसिंग से बातचीत कर सलाह ले रहे हैं। पिछले सप्ताह राहुल ने आरबीआई के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन से बातचीत की और आज गांधी ने नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से संवाद किया है।

Read More: लॉकडाउन : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की अप्रैल में नहीं बिकी एक भी कार

अमेरिका ने ऐसा किया है तो हम भी कर सकते हैं- बनर्जी 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी से संवाद में अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने कहा कि जब लोगों के हाथ में सीधे पैसा पहुंचना शुरू होगा तभी अर्थव्यवस्था पटरी पर आ पाएगी। जब अमेरिका ने ऐसा किया है तो हम भी कर सकते हैं। बनर्जी ने कहा कि हमें आशावादी होना पडेगा व सही निर्णय भी लिए जाएं।

‘भारत सरकार दें बड़ा प्रोत्साहन पैकेज’

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने राहुल गांधी से भारतीय अर्थव्यवस्था पर मंथन करते हुए जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार को अमेरिका व अन्य देशों की तरह बड़ा प्रोत्साहन पैकेज देना चाहिए जिससे लोगों के पास पैसा पहुंचने पर मार्केट में मांग बढ़ सके।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago