हलचल

बस में बैठाकर अपने मंत्रियों को शपथ दिलाने पहुंचे पायलट-गहलोत

तीन दिन दिल्ली में हुई माथा पच्ची के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कैबिनेट बन ही गया। आज अशोक गहलोत के 23 मंत्रियों ने राजभवन पहुंचकर शपथ ली लेकिन अभी उन्हें कोई मंत्रालय नहीं बांटा गया है। आज राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह ने राजभवन में 13 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई। इससे पहले ये सभी मंत्री बस में सवार होकर राजभवन पहुंचे थे।

गहलोत के 12 और पायलट के 8 चहेते बने मंत्री

इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली में राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई तीन दिन तक गहन मंथन करने के बाद मंत्रिमंडल के 23 नामों पर आखिरी मुहर लगाई। इन 23 मंत्रियों में से 12 मंत्री मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबियों में से माने जाते हैं जबकि 8 मंत्री उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खेमे से ताल्लूक रखते हैं। बचे 3 मंत्री राहुल और कांग्रेस के प्रदेश संगठन की सिफारिशों से बने हैं।

18 विधायक पहली बार बन रहे मंत्री, चांदना सबसे युवा

अशोक गहलोत की अध्यक्षता वाली कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल पर नजर डालें तो करीब 18 ऐसे विधायक हैं जिन्होनें पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है वहीं 25 ऐसे विधायक भी हैं जिन्हें जनता ने चुना ही पहली बार है लेकिन उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है।

 

गहलोत सरकार का मंत्रीमंडल

महिलाओं को मंत्री बनाने की बात की जाए तो इस बार 11 महिला विधायकों में से केवल ममता भूपेश को ही मंत्री बनाया गया है। अल्पसंख्यकों में से भी केवल पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद को ही मंत्री पद के लिए चुना गया। गहलोत कैबिनेट में अशोक चांदना (34) मंत्री बनने वाले सबसे युवा चेहरा है वहीं 75 साल के शांति धारीवाल सबसे उम्रदराज मंत्री होंगे।

दिग्गज जिन्हें नहीं मिला कुछ भी

कांग्रेस में कुछ ऐसे दिग्गज भी शामिल हैं जिन्हें ना तो कैबिनेट में जगह मिली और ना ही राज्यमंत्री ही बनाया गया। सीपी जोशी, महेश जोशी, दीपेंद्र सिंह शेखावत, परसराम मोरदिया जैसे दिग्गजों को मंत्री नहीं बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अपने कई दिग्गज विधायकों को आगामी लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है या फिर इन्हें कोई संवैधानिक पदों पर बैठाया जा सकता है।

ये बने कैबिनेट मंत्री

सालेह मोहम्मद, लालचंद कटारिया, शांति धारीवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, बीडी कल्ला, परसादी लाल मीणा, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, लालचंद कटारिया, डॉ. रघु शर्मा, प्रमोद जैन भाया, विश्वेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश मीणा, उदयलाल आंजना।

इन्हें मिला राज्यमंत्री का दर्जा

टीकाराम जूली, गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव, सुभाष गर्ग (आरएलडी)

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago