टेक ज्ञान

‘फेस ऐप’ के बाद अब आया हीरो बनाने वाला ‘जाओ ऐप’, आखिर इसे धड़ाधड़ क्यों डाउनलोड कर रहे हैं यूजर्स

जब भी किसी नई चीज का बूम आता है तो लोगों पर उसकी खुमारी चढ़ जाती है या यूं कहें कि उसके अलावा फिर कुछ नज़र नहीं आता। कुछ दिनों पहले बदलते तकनीक के दौर में एक ऐप आया था ‘फेस ऐप’ बूढ़ा दिखाने वाला यह ऐप लोगों के बीच इतना लोकप्रिय हुआ कि हर कोई बस यही जानना चाहता था कि वह बुढ़ापे में कैसा दिखेगा। अब उसी तरह का एक और ऐप आ गया है जिसे लेकर भी लोगों के बीच काफी क्रेज देखन को मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं ‘जाओ ऐप’ Zao App। आइए आपको इस वायरल ऐप के बारे में बताते हैं।

चीन में हो रहा है वायरल

ZAO नाम का यह ऐप चीन में काफी वायरल हो रहा है। यह फेस स्वैप ऐप फिलहाल सिर्फ आईफोन के लिए ही मौजूद है। ZAO ऐप आपके चेहरे को किसी सेलेब्रिटी के चेहरे में बदलता है। साथ ही इसके जरिए किसी वीडियो में भी किसी का चेहरा किसी हीरो के चेहरे से बदला जा सकता है।

सर्वर हो गया क्रेश

इस ऐप की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह एप स्टोर पर पब्लिश होने के कुछ घंटों बाद ही वायरल हो गया। हालत यह है कि ज्यादा ट्रैफिक के कारण ऐप का सर्वर ही क्रैश हो गया। ऐप डाउनलोड्स को ट्रैक करने वाली App Annie के डेटा के मुताबिक 1 सितंबर को Zao चीन के iOS स्‍टोर पर सबसे ज्‍यादा डाउनलोड होने वाला ऐप रहा।

ऐसे काम करता है ये ऐप

इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद अकाउंट बनाना होता है और अपनी फोटो अपलोड करनी होती है। इसके बाद ऐप पर दिख रहे सेलेब्रिटीज के वीडियोज में से किसी एक को चुनकर आप वीडियो में दिख रहे सेलेब्रिटीज की जगह अपना चेहरा दिखा सकते हैं।

मिसयूज की हो रही चिंता

अति हर चीज की बुरी होती है, फेस ऐप की तरह इस ऐप को लेकर भी दीवानगी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक्सपर्ट्स इसे लेकर चिंतिंत हैं। इस ऐप के जरिए किसी भी वीडियो या फोटो में चेहरा बदला जा सकता है। ऐसे में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। इस ऐप को काफी नेगेटिव रिव्यूज भी मिल रहे हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago