टेक ज्ञान

टिकटॉक के विकल्प के तौर पर यूट्यूब लॉन्च करने जा रहा ‘शॉर्ट्स’ एप

भारत में शॉर्ट ​वीडियो बनाने के लिए बेहद पॉपुलर रहा चीनी एप टिकटॉक के प्रतिबंधित होने के बाद अब यूट्यूब और फेसबुक भी जल्द ही उसका विकल्प लॉन्च करने की तैयारी में हैं। यूट्यूब, टिकटॉक के विकल्प के तौर पर ‘शॉर्ट्स’ नाम का एप लॉन्च करने जा रहा है। यूट्यूब के इस नए एप के जरिए लोग शॉर्ट वीडियो बनाकर टिकटॉक की तरह ही अपलोड कर सकते हैं। ‘शार्ट्स’ में यूट्यूब के लाइसेंस वाले गानों पर वीडियो बनाए जा सकेंगे।

म्यूजिक को लेकर कोई कॉपीराइट का मामला नहीं आएगा

‘द इन्फॉरमेशन’ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक में जिस तरह ऑडियो और संगीत के चुनाव का विकल्प होता है, उसी तरह यूट्यूब ‘शॉर्ट्स’ में सबसे बड़ी खासियत ये होगी कि इसके ऑडियो और संगीत को लेकर कोई कॉपीराइट का मामला नहीं आएगा। क्योंकि एप की लिस्ट में केवल लाइसेंस वाला ही म्यूजिक होगा। आपको बता दें कि इस खबर की पुष्टि ट्विटर पर भी आधिकारिक तौर पर कर दी गई है।

Read More: वॉट्सऐप में जल्द आएगा यह नया फीचर, स्टोरेज सेक्शन में होगा बदलाव

फेसबुक भी टिकटॉक जैसा एप ‘लासो’ लॉन्च करेगा

गौरतलब है कि यूट्यूब ने ये प्रयोग पहली बार नहीं किए हैं। उसने इंस्टाग्राम स्टोरी जैसा फीचर यूट्यूब स्टोरी की तरह शुरू किया, जिसे हर महीने करीब दो करोड़ लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी तरह अब फेसबुक भी टिकटॉक जैसा ही अपना एक वर्जन ‘लासो’ ला रहा है, जिसकी वह फिलहाल ब्राजील के बाजारों में गुपचुप टेस्टिंग कर रहा है। फेसबुक ‘लासो’ की टेस्टिंग पूरी करने के बाद जल्द ही इस एप को मोबाइल यूजर्स के लिए लॉन्च करेगा।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago