शिक्षा

हरियाणा में कार्टून-फिल्मों के जरिए छोटे बच्चे करेंगे पढ़ाई, सरकार ने लॉन्च किया एप

देश में जारी लॉकडाउन के बीच स्कूल,कॉलेज बंद है इसलिए छात्रों को ई लर्निंग से जोडा जा रहा है। कई राज्य सरकार इस प्रयास में जुटी हुई है और अब हरियाणा सरकार ने भी एक ऐसा एप लॉन्च किया है जिसमें कार्टून और फिल्मों के जरिए छोटी कक्षा के बच्चे अध्ययन कर पाएंगे।

‘संपर्क बैठक’ मोबाइल एप किया लॉन्च, इस तरह होगी पढ़ाई

हरियाणा में शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कक्षा 5 के छोटे बच्चों के अध्ययन के लिए ‘संपर्क बैठक’ मोबाइल एप लॉन्च किया है। मंत्री ने बताया कि इस एप के जरिये बच्चे लॉकडाउन के समय घरों में ही आसानी पढ़ाई कर सकेंगे। खास बात यह है कि कक्षा पांचवी के पाठ्यक्रम को कार्टून व फिल्मों के जरिए बच्चों को समझाया जाएगा जिससे छात्र रूचि लेंगे।

Read More: लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई के लिए व्हाट्सएप बना प्रमुख माध्यम

हिंदी मीडियम के बच्चों को मिलेगा फायदा,  ऑफलाइन भी करेगा काम

हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री कंवर पाल के अनुसार‘संपर्क बैठक’ मोबाइल एप ऑफलाइन भी कार्य करेगा और प्राइमरी स्कूलों में हिंदी माध्यम वाले छात्रों को इस एप के जरिये अध्ययन में विशेष फायदा मिलेगा।

एप में हैं 500 वीडियो व ऑडियो

लॉंच हुए इस एप में 500 के लगभग वीडियो व ऑडियो मौजूद हैं। इस एप की खास विशेषता यह है कि इसमें मैथ विषय को बहुत आसान तरीके से समझाया है जिससे बच्चों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसके अलावा कहानी व कविताएं भी उपलब्ध रहेंगी। अभिभावक अपने बच्चों को ऑडियो के माध्यम से बच्चों को पढाई करवा सकते हैं।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago