हलचल

योगी सरकार का आदेश, छेड़खानी व यौन अपराध करने वालों के शहरों में लगाए जाएंगे पोस्टर

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में बेटियों और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने और भय मुक्त माहौल तैयार करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक आदेश जारी किया है। योगी सरकार के इस आदेश के तहत अब अगर कोई भी व्यक्ति महिलाओं से छेड़खानी, दुर्व्यवहार या यौन अपराध करता है तो उसके पोस्टर में शहरों में चौराहों पर लगाए जाएंगे।

योगी सरकार ने सीएए विरोधियों के भी लगवाए थे पोस्टर

आपको जानकारी के लिए बता दें कि ये काम उसी तर्ज पर किया जाएगा जैसे कि कुछ महीने पहले नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले आरोपियों के पोस्टर शहरों के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए थे। योगी सरकार के इस आदेश के तहत अब महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वालों को महिला पुलिसकर्मियों से ही दंडित कराया जाएगा। यूपी सरकार का कहना है कि ऐसा कदम इसलिए उठाया जा रहा है, जिससे कि राज्य में महिलाओं व बच्चियों से दुर्व्यवहार करने वालों को पूरा समाज जान सके।

सरकार का दुराचियों के नाम व पहचान उजागर करना मकसद

इस आदेश के पीछे योगी सरकार का मकसद है कि दुराचियों के नाम व पहचान उजागर की जाए, जिससे उनके मन में अपराध को लेकर भय की स्थिति उत्पन्न हो और दुराचार करने से पहले सौ बार सोचना पड़े। राज्य सरकार का दावा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए एंटी रोमियो स्क्वायड ने बेहतरीन काम किया है। स्क्वायड ने मनचलों और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की कमर तोड़ कर रख दी है। इसके बाद अब यह नया आदेश जारी किया है जो महिलाओं को सुरक्षा देने में सरकार सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Read More: अब नौकरीपेशा लोगों को ग्रेच्युटी के लिए नहीं करना होगा 5 साल का इंतजार

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago