कारोबार

यस बैंक ग्राहकों को मिली राहत, क्रेडिट कार्ड बिल व लोन किश्त चुकाने में होगी आसानी

यस बैंक के खाताधारकों के लिए यह खबर राहत भरी है। दरअसल बैंक ने एक बयान जारी कर कहा है कि अब बैंक ने इन्वर्ड IMPS और NEFT सेवाओं को शुरू कर दिया है जिससे ग्राहक अब दूसरे बैंक खाते से भी यस बैंक के क्रेडिट कार्ड बिल व लोन की किश्त का आसानी से भुगतान कर सकेंगे।

इसलिए दी ग्राहकों को राहत

दरअसल पिछले दिनों आरबीआई द्वारा यस बैंक पर पाबंदी लगाने की वजह से ग्राहक नेट बैंकिंग का उपयोग नहीं कर पा रहे थे ​और क्रेडिट कार्ड बिल व लोन की किश्त चुकाने में भी परेशानियां उठानी पड रही थी। इस वजह से बैंक ने यह सुविधा शुरू की है।

ग्राहकों को पुन: दिलाया भरोसा कि पैसा है सुरक्षित

इधर बैंक के नए प्रशासक प्रशांत कुमार ने एक बार पुन: बैंक के खाताधारकों को विश्वास दिलाया है कि उनका पैसा सुरक्षित है एवं घबराने वाले जैसी कोई बात नहीं है और बैंक पर लगे हुए प्रतिबंध जल्द ही हटाए जा सकते हैं।

Read More: यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के घर ईडी का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज

राणा को किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि ईडी ने यस बैंक के वित्तीय संकट मामले में बैंक के राणा कपूर को मुख्य आरोपी बनाया था और काफी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था वहीं राणा के परिवार पर भी शिंकजा कस रखा है और सीबीआई भी इस मामले में दिल्ली,मुंबई में छापे डाल चुकी है।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago