गरम मसाला

लेखिका और फिल्ममेकर सादिया देहलवी का 63 साल की उम्र में निधन

लेखिका, फिल्ममेकर व एक्टिविस्ट सादिया देहलवी का निधन हो गया है। उन्होंने 63 साल की उम्र में अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, सादिया देहलवी लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। हाल ही में उनको एक अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। सादिया के निधन पर उनके करीबी दोस्त और हजारों फैंस सोशल मीडिया पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

इरफान हबीब ने दी सादिया के निधन की जानकारी

विवादित टिप्पणी कर कई बार सुर्खियों में रहे इतिहासकार इरफान हबीब ने सादिया देहलवी के निधन की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘दिल्ली की जानी-मानी सांस्कृतिक शख्सियत, प्रिय दोस्त और अद्भुत इंसान सादिया देहलवी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। आपकी आत्मा को शांत मिले।’

कुछ टीवी शोज में भी काम कर चुकी थीं सादिया

आपको जानकारी के लिए बता दें कि सादिया देहलवी ने साल 2017 में दिल्ली के इतिहास पर एक किताब ‘जैस्मिन एंड जिन्स: यादें और रेसिपी की मेरी दिल्ली’ लिखी थी। सादिया एक लेखक होने के साथ ही एक्टिविस्ट, फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर व एक्ट्रेस भी थीं। उन्होंने टीवी शो ‘ज़िंदगी कितनी खूबसूरत है’ और ‘अम्मा एंड फैमिली’ जैसे शो में अभिनय भी किया था।

Read More: आदित्य नारायण ने बहुत छोटी उम्र में ही बॉलीवुड को अपने टैलेंट से किया था प्रभावित

सादिया देहलवी ने साल 1995 में ‘अम्मा एंड फैमिली’ शो में एक्टिंग के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी किया था और साथ ही इसकी स्क्रिप्ट लिखी थी। उनकी निजी ज़िंदगी की बात करें तो सादिया ने अपने जीवन में दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी वर्ष 1990 में रेज़ा परवेज़ से हुई थी, इन दोनों का एक बेटा अरमान भी है। हालांकि, ये शादी 12 साल बाद टूट गई थी। इसके बाद सादिया ने सैयद करामत अली से दूसरी शादी की थी।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago