हलचल

बबीता फोगाट ने अपना हमसफ़र चुना, जानें क्या करता है उनका होने वाला पति

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान और फोगाट बहनों में दूसरे नंबर की बबीता फोगाट ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए रेसलर बबीता ने यह जानकारी शेयर की। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में लिखा, ‘आप जानते हैं मेरे पापा का आर्शीवाद लेने के बाद अब यह रिश्ता ऑफिशियल हो चुका है। वक्त आ गया है दिलवाला अब अपनी दुल्हनिया ले जाए।’ बबीता फोगाट के होने वाली पति का नाम है विवेक सुहाग है। आइये आगे हम आपको बताते हैं कि बबीता के पति बनने जा रहे विवेक क्या करते हैं..

झज्जर जिले के मातनहेल गांव निवासी है विवेक

महिला पहलवान बबीता फोगाट के होने वाले पति विवेक सुहाग झज्जर जिले के गांव मातनहेल के मूल निवासी हैं।लेकिन अब उनका परिवार नजफगढ़ में रहता है। विवेक भी बबीता की तरह पेशे से पहलवान हैं। वह वर्ष 2018 में भारत केसरी पुरस्कार जीत चुके हैं। बबीता के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान एवं चाचा सज्जन बलाली ने दोनों परिवारों के बीच यह रिश्ता पक्का किया है। जानकारी के अनुसार, नवम्बर के अंतिम या दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में बबीता और विवेक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

कौन है रेसलर बबीता फोगाट?

भारत की महिला पहलवान बबीता फोगाट मशहूर पहलवान महाबीर फोगाट की बेटी है। हरियाणा के चरखी-दादरी जिले के गांव बलाली में पैदा हुई बबीता फोगाट ने 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और 2012 में कांस्य मेडल जीता। साल 2014 और 2018 में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में वह भारत के लिए रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। बबीता की उपलब्धियों के आधार पर हरियाणा सरकार ने बबीता को वर्ष 2013 में हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) बनाया था। एसआई बनने के बाद भी वह विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में देश के लिए लगातार पदक जीत रही हैं।

बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है फोगाट बहनों पर

बबीता की बड़ी बहन गीता फोगाट भारत को कॉमनवेल्‍थ खेलों में रेसलिंग प्रतिस्पर्धा में पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाली महिला पहलवान हैं। गीता ने भी पहलवान पवन कुमार से शादी की। फोगाट परिवार में सिर्फ गीता और बबीता ही नहीं बल्कि इनकी दो छोटी बहनें, कज़िन और अब पति भी सभी पेशेवर पहलवान हैं।

Read More: विश्वकप: टीम इंडिया के आधे खिलाड़ी ग्रेजुएट पास भी नहीं, जानें कौन-कितना पढ़ा है?

उल्लेखनीय है कि फोगाट बहनें गीता और बबीता के जीवन पर बॉलीवुड फिल्म ‘दंगल’ बन चुकी है। इस फिल्म में गीता फोगाट का किरदार फातिमा सना शेख ने निभाया, वहीं बबीता का रोल एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने निभाया था। फिल्म में इनके पिता महाबीर फोगाट का रोल बॉलीवुड के सुपर स्टार आमिर खान ने बखूबी निभाया था।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago