उछल कूद

वर्ल्ड नंबर वन टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव

वर्ल्ड नंबर वन टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच का मंगलवार को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। जानकारी के अनुसार, इस सर्बियाई टेनिस स्टार ने बेलग्रेड पहुंचने के बाद सपरिवार सोमवार को कोविड-19 टेस्ट करवाया था। जोकोविच के साथ-साथ उनकी पत्नी जेलेना रिस्टिक जोकोविच भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। हालांकि, यह राहत भरी खबर है कि इनके बच्चों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आपको बता दें कि टेनिस ​स्टार नोवाक जोकोविच ने हाल ही में सर्बिया और क्रोएशिया में प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया था, जहां कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद अब जोकोविच ने अपनी जांच कराई तो वे कोरोना संक्रमित पाए गए।

प्रदर्शनी टूर्नामेंट का फाइनल रद्द कर दिया गया था

जानकारी के अनुसार, इससे पहले दुनिया के 19वें नंबर के टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद क्रोएशिया के जगरेब में चल रहा प्रदर्शनी टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया। दिमित्रोव कोरोना से संक्रमित होने वाले पहले शीर्ष टेनिस खिलाड़ी थे। इस टूर्नामेंट के दूसरे चरण के फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को रूस के आंद्रे रूबलेव से खेलना था। जोकोविच के कोच गोरान इवानिसेविच ने कहा था कि दिमित्रोव की खबर चौंकाने वाली है और अब हर किसी को परीक्षण कराना होगा। वह पिछले सप्ताह एड्रिया टूर प्रदर्शनी टूर्नामेंट के सर्बियाई चरण का हिस्सा थे।

Read More: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने की बोर्ड ने की पुष्टि

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में जोकोविच ने करवाया टूर्नामेंट

सर्बिया में आयोजित इस टूर्नामेंट का आयोजन नोवाक जोकोविच खुद ही करवा रहे थे। यह टूर्नामेंट सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में खचाखच भरे स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इसकी आलोचना भी हुई थी कि इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन नहीं किया गया। इस टूर्नामेंट में खेलने वाले सर्बिया के ही विक्टर ट्रॉइकी ने भी बताया कि वह और उनकी गर्भवती पत्नी दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। ट्रॉइकी दो चरण की प्रतियोगिता के पहले चरण में जोकोविच के विरूद्ध खेले थे।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago