चलता ओपिनियन

स्वाभिमान से जीने के लिए महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहना होगा

सोसायटी में महिलाओं को समान दर्जा देने के लिए हर साल 26 अगस्त को वूमेन इक्विलिटी डे मनाया जाता है। 1973 से शुरु हुई इस मुहिम के बावजूद आज के दौर में कई महिलाएं है जो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहीं है। आए दिन अखबारों की बनी सुर्खियां ये बार बार एहसास कराती है कि पुरुष प्रधान इस देश में ना जाने और कितने साल बीत जाएंगे महिलाओं को समान दर्जा हासिल करने में।

एक महिला होना आसान नहीं है। इस समाज में आपको अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहना होगा। आपको दुनिया को बताना होगा कि आप कम नहीं हैं।

आज भी रुढ़िवादी परिवारों में महिलाएं अपने आधिकारों के लिए हर दिन लड़ती हैं। आज के दौर में भी लड़कियों को अपना जीवनसाथी चुनने की स्वतंत्रता नहीं है। जहां लड़के बेझिझक इस समाज में अपनी पसंद-नापसंद जाहिर करते है वहीं इसके इत्तर लड़कियों को उनके जीवनसाथी को लेकर खुलकर बात तक नहीं की जाती।

लड़कियों को उनके कपड़ों के कारण आज भी ये समाज हीन भावना से देखता है। कपड़ों को लेकर वे अक्सर सोसायटी के निशाने पर बनी रहती हैं। आज भी देशभर में ऐसे कई इलाकें है जहां लड़कियों को अपना पूरा शरीर ढककर बाहर निकलना होता है।

ये वही समाज है जहां एक तरफ महिलाएं कई ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम कर रहीं है तो वहीं दूसरी तरफ देश के कई ऐसे इलाके भी है जहां लड़कियों के घर से निकलने पर पाबंदी है। उनके मुताबिक लड़कियों का घर में रहना ज्यादा महफूज है। ऐसे में ये रुढ़िवादी सोच लड़कियों को समाज में समानता का अधिकार नहीं देने देता।

लड़कियों को आज भी अपने करियर चुनने की आजादी नहीं है। उनके भविष्य को लेकर समाज में एक ही धारणा बनी हुई है वो ये कि कितना ही पढ़ लिख जाए इन्हें आखिरकार संभालना तो घर गृहस्थी ही है। नतीजा ऐसी सोच के चलते कुछ पढ़ाई लिखाई नहीं कराते तो कुछ बीच में ही पढ़ाई छुड़ाकर शादी कर देते है बिना ये जानें कि उनकी बेटी के भी कुछ अरमान है जिन्हें वो पूरा करना चाहती है।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago