टेक ज्ञान

एंड्रॉयड 13 वर्जन के साथ एक ही फोन में इस्तेमाल कर सकेंगे तीन सिम कार्ड

हालिया वर्षों में स्मार्टफोन में सिम कार्ड के इस्तेमाल करने के तरीके बदलाव देखा गया है। यह ई-सिम कार्ड की बदौलत संभव हो पा रहा है। डिजिटल हो रही दुनिया में ई-सिम के चलन में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसको देखते हुए लगता है कि फिजिकल सिम कार्ड अब जल्द ही खत्म हो जाएंगे। आने वाले समय में सॉफ्टवेयर आधारित ई-सिम का ही दबदबा रहने वाला है। बाजार में सैमसंग, एपल और गूगल के कई फोन मौजूद हैं, जिनमें एक ई-सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है और दूसरा सिम फिजिकल है। हालांकि, अब जल्द ही यह सब खत्म होने वाला है। गूगल अपने अपकमिंग एंड्रॉयड वर्जन Android 13 के साथ इसी तरह का एक फीचर जोड़ने जा रहा है, जो एक साथ कई ई-सिम को सपोर्ट करेगा।

मल्टीपल इनेबल प्रोफाइल पर काम कर रहा गूगल

एंड्रॉयड पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल मल्टीपल इनेबल प्रोफाइल (MEP) पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से एक ही ई-सिम कार्ड पर मल्टीपल प्रोफाइल एक्टिव हो सकेंगी। इसका मतलब है कि एमईपी की मदद से एक ही MEP पर दो कंपनियों के सिम एक्टिव हो सकेंगे। यदि गूगल इस फीचर को एंड्रॉयड 13 के साथ जारी करता है तो आप एक ही फोन में तीन सिम कार्ड एक साथ इस्तेमाल कर सकेंगे। आने वाले समय में फ्लैगशिप फोन में तीन सिम कार्ड का सपोर्ट मिल सकता है, जिनमें एक फिजिकल सिम होगा और अन्य दो ई-सिम होंगे। आपको बता दें कि एंड्रॉयड 13 का बीटा वर्जन इस महीने के अंत तक रिलीज हो सकता है। वहीं, इसका फाइनल अपडेट जुलाई में जारी किया जा सकता है।

जान लीजिए क्या होता है ई-सिम?

ई-सिम का पूरा नाम एम्बेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (Embedded Subscriber Identity Module) है। यह स्मार्टफोन में लगने वाला एक वर्चुअल सिम होता है। ई-सिम के जरिए आप फोन, मैसेज समेत सभी काम कर पाएंगे, लेकिन आपको इसे फोन में लगाने की जरूरत नहीं होगी। यह एक सॉफ्टवेयर आधारित सिम कार्ड होता है, जिसे एक मैसेज या ई-मेल के जरिए एक्टिव करना होता है।

किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज के लिए एडमिन जिम्मेदार नहीं होंगे: हाईकोर्ट

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago