हलचल

क्यों भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को आजकल “बेगूसराय” के डरावने सपने आते हैं ?

लोकसभा चुनावों में जब से भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है तब से एक नेता बड़ा नाराज है और उनका नाम है गिरिराज सिंह, जी हां अपनी बड़बोली बातों और लोगों को पाकिस्तान के टिकट बांटने वाले बीजेपी नेता गिरिराज सिंह को आलाकमान ने बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को कहा है।

नाराजगी की वजह भी यही है कि वो नवादा सीट से मैदान में उतरना चाहते हैं। टिकट मिलने के बाद से ही वो आलाकमान से अपनी नाराजगी जाहिर करने की जुगत में है लेकिन फिलहाल बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व का यह आखिरी फैसला है।

नवादा सीट से टिकट कटने को अपने स्वाभिमान पर ठेस लगने की बात करने वाले गिरिराज सिंह के सामने इस बार बेगूसराय से वामपंथी दल भाकपा के युवा नेता कन्हैया कुमार मैदान में हैं जिन्होंने टिकट मिलते ही बेगूसराय में गिरिराज vs कन्हैया की जंग का ऐलान कर दिया है।

कुछ वाजिब कारण भी हैं जिनकी वजह से गिरिराज सिंह बेगूसराय से दूर भाग रहे हैं, आइए एक नजर डालते हैं।

भूमिहार जाति वाला पेंच

बेगूसराय हमेशा से ही भूमिहार जाति के लोगों का गढ़ रहा है। गिरिराज सिंह और लेफ्ट के कन्हैया कुमार दोनों भूमिहार जाति से आते हैं। ऐसे में दोनों के वोटर आपस में बंट जाएंगे। इसके अलावा यहां कोइरी, यादव, मुसलमान और अनुसूचित जाति के लोग भी हैं। भूमिहार वोट टूटने का सीधा फायदा आरजेडी उम्मीदवार तनवीर हसन को होगा जो पिछले लोकसभा चुनावों में नंबर 2 पर रहे थे।

ऐसे में खुद की हार या जीत से ज्यादा डर गिरिराज सिंह को यह सता रहा है कि दो भूमिहारों की लड़ाई में तीसरा कोई बाजी ना मार ले।

कन्हैया की लोकप्रियता

जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष रहने के समय से ही कन्हैया भाजपा नेताओं के खिलाफ खुलकर बोलते रहे हैं। उन नेताओं में गिरिराज सिंह का नाम भी शामिल है। इसके अलावा अपनी पीएचडी के बाद से कन्हैय़ा बेगूसराय में अपना चुनावी माहौल तैयार कर रहे हैं। इस वजह से कन्हैया कुमार बढ़ती लोकप्रियता का डर भी गिरिराज को खा रहा है।

बेगूसराय का इतिहास और लाल रंग

एक समय था जब बिहार की बेगूसराय की हर गली और मोहल्लों में लाल झंडे दिखाई देते थे। भूमिहार वोटों की ताकत पर यहां 1955 तक बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के सातों विधानसभा सीटों में से पांच पर वामपंथी विधायक चुना गया। इसके अलावा 1967 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) से वाई शर्मा पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए।

60 का दशक खत्म होते-होते शोषित भूमिहार तबके के लोगों ने सामंती भूमिहारों के खिलाफ जंग छेड़ दी और बेगूसराय की हवा बदलने लगी। 90 तक आते-आते सीपीआई एकदम कमजोर हो गई और राजद के समर्थन पर टिक गई।

2014 का लोकसभा चुनाव

बेगूसराय लोकसभा सीट पर 17,78,759 वोट हैं जिनमें 8,28,874 पुरुष और 9,49,825 महिलाएं हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के भोला सिंह जीते जिनके अक्टूबर 2018 में निधन के बाद सीट खाली है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago