हलचल

हर साल बारिश के बाद क्यों जाम हो जाती है मुंबई, क्या है इसकी वजह?

हर साल मानसून के दौरान मायानगरी मुंबई का जाम हो जाना अब कोई नयी बात नहीं रह गई है। यहां तक कि अब तो मुंबई के रहवासियों को भी इसकी आदत हो चुकी है। बारिश के दौरान मुंबई में लगभग हर जगह जलभराव की स्थिति रहती है। इससे ट्रेनों, बसों और हवाई सफ़र करने वालों की आवाजाही थम सी जाती है। बारिश के कारण अक्सर मुंबई में जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे स्कूल-कॉलेज, फैक्ट्री, काम यानी सब कुछ ठंप हो जाता है। हाल में हुई बारिश में दो दर्जन से ज्यादा लोग मर गए थे। ऐसे में सवाल उठता है कि देश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाली मुंबई में बारिश के बाद क्यों बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं..

क्या मुंबई के पानी-पानी होने का कारण इंसान है?

इस सवाल का जवाब हां है, क्योंकि मुंबई में जलभराव का प्रमुख कारण मानव ​निर्मित ही है। आज लाखों-करोड़ों लोगों को रोजगार दे रही मुंबई में कभी 22 पहाड़ियां हुआ करती थीं। इनमें से ज्यादातर को काट-तोड़कर वहां बस्तियां बसा दी गई हैं। भविष्य की जरूरतों को दरकिनार कर बसाई गई इन बस्तियों को बसाते समय जिम्मेदार लोगों ने जलनिकासी की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। वर्ष-दर-वर्ष मुंबई की आबादी लगातार बढ़ती गई। यही कारण है कि आज जब मुंबई में तेज बरसात होती है, तो समुद्र शहर का पानी शहर को लौटाने लगता है। इस वजह से मुंबई पानी-पानी होती नजर आने लगती है।

जमीन में पानी सोखने के सभी रास्ते हैं बंद

दूसरी कारण यह है कि आज की मुंबई कभी समुद्र के अंदर बसे सात द्वीपों का समूह हुआ करती थी। लेकिन सबसे पहले पुर्तगालियों, फिर अंग्रेजों और उसके बाद आजाद भारत के शासनकर्ताओं ने इन सातों द्वीपों के बीच की समुद्री खाड़ियों को पाटकर इसे तीन तरफ समुद्र से घिरे एक भूखंड में तबदील कर दिया। मुंबई के पश्चिमी छोर पर लहराता हुआ अथाह अरब सागर नजर आता है, वहीं पूर्वी छोर पर ठाणे-नई मुंबई-शिवड़ी आदि बस्तियों के घेरों में बड़ी-बड़ी समुद्री खाड़ियां नजर आती हैं। नरीमन प्वाइंट, बैकबे रिक्लेमेशन और बांद्रा रिक्लेमेशन जैसे कई स्थान तो बाकायदा समुद्र को पाटकर ही बसाए गए हैं।

इस प्रकार मानव ने लालच में समुद्र को पीछे धकेलते हुए कभी नहीं सोचा की इसके आगे दुष्परिणाम क्या होंगे। पक्की सड़कों के निर्माण के समय ​जिम्मेदार अधिकारियों ने दोनों ओर बनाए गए फुटपाथ भी कच्चे नहीं छोड़े, जिससे धरती में पानी सोखने के सभी रास्ते बंद हो गए।

Read More: फिल्म 83ः कौन है मान सिंह, जिसकी कहानी सुनकर भावुक हो गए एक्टर पंकज त्रिपाठी

अब तक कोई उपाय नहीं ढूंढ पाई है मुंबई महानगरपालिका

आपको जानकार ताज्जुब होगा कि भारत के कई राज्यों या कुछ छोटे-मोटे देशों से ज्यादा का सालाना बजट रखने वाली मुंबई महानगरपालिका हर साल करोड़ों रुपए खर्च करके भी अब तक पानी निकासी का कोई स्थायी उपाय नहीं ढूंढ पाई है। बारिश के दौरान मुंबई वर्षों से ऐसे ही पानी पानी हो जाती है, जिसका नुकसान करोड़ों लोगों को उठाना पड़ता है। महानगरपालिका को सीरियस मोड में मुंबई की सड़कों को पानी भरने से बचाना होगा, नहीं तो एक दिन 2005 से भी बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। गौरतलब है कि 26 जुलाई, 2005 को मुंबई में बरसात के कारण आई बाढ़ में करीब 1100 लोग मारे गए थे और करोड़ों की संपत्ति तबाह हो गई थी।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago