हलचल

दुनिया भर में समानता एक भ्रम है, इस डेटा तो से यही लगता है!

सर्वनाम “he” का उपयोग अक्सर डिफॉल्ट रूप से “he या she” दोनों को संबोधित करने के रूप में किया जाता है लेकिन बहुत से लोग “he” सुनते ही एक आदमी की तस्वीर अपने दिमाग में बनाते हैं।

ब्रिटिश एक्टिविस्ट और लेखक कैरोलिन क्रिएडो पेरेज़ ने हैरान करने वाला शोध किया है। उन्होंने आंकड़ों के आधार पर यह बताया है कि कैसे दुनिया किसी पुरूष द्वारा पुरूष के लिए ही बनी है। आपको सुनने में अटपटा लग सकता है लेकिन शोध में कुछ फैक्ट्स को काम में लिया गया है।

स्मार्टफोन एक महिला की हथेली में आसानी से फिट नहीं होते हैं। बच्चों के लिए टीवी पर जो भी चुटकुले या नॉन ह्यूमन कैरेक्टर्स देखते हैं उनमें केवल 13% महिलाएं हैं बाकि कैरेक्टर आदमियों को ही दिखाया जाता है। इसके अलावा रिसर्च में सामने आया कि हार्ट अटैक से मरने की संभावना औरतों की ज्यादा होती है क्योंकि कभी इस बात ध्यान दिया ही नहीं गया कि महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरूषों से अलग होते हैं।

स्टडी के इस एक छोटे से उदहारण से इसको समझा जा सकता है। हम सभी के सामने कई तरह की स्टडी सामने आई है जिसमें पता चला है कि महिलाओं के हाथ पुरूषों की तुलना में छोटे होते हैं। स्मार्टफोन कंपनियां फिट टू अ मेन साइज के स्मार्टफोन डिजाइन करती है जिसे ही युनिवर्सल टू ऑल माना जाता है और महिलाओं के कम्फर्ट को वरीयता नहीं दी जाती है।

बुक में ऐसी कई चीजों को गहराई से बताया गया है। बहरहाल बुक में यह कहा गया है कि दुनिया में समानता तभी आ सकती है जब लोग बदलें।

अब ये तो रहा बाहर की स्टडी। खैर इससे पता लगाया जा सकता है कि भारत की क्या हालत होगी। भारतीय समाज अभी भी रूढ़ीवादी सोच से ग्रसित है। जिस भेदभाव की बात ये स्टडी कर रही है उसके बारे में भारत में तो कई उदहारण दिए जा सकते हैं।

आज भी समाज पितृसत्ता और पुरूष प्रधान समाज की मानसिकता से ग्रसित है। बड़ा तबका अभी भी औरतों को केवल घर तक ही सीमित रखता है। कहने में संकोच होना भी नहीं चाहिए कि भारत आजादी के इतने सालों बाद भी एक समानता से भरा समाज बनाने में कामियाब नहीं हो रहा है।

ऐसा नहीं है कि अंधेरा ही अंधेरा है। कुछ लोग सामने आ भी रहे हैं। बोल रहे हैं और समझ रहे हैं कि क्या गलत है और क्या सही। मगर फिर वही बात आ जाती है बदलाव से ही हो सकेगा सबकुछ और हथियार है शिक्षा।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago