लाइफस्टाइल

बच्चे रात में इतना क्यों रोते हैं, हर मां की रात काली करने वाले सवाल का जवाब

एक मां के लिए रात की नींद जितनी कीमती होती है उतनी ही मुश्किल होती है और इसका अंदाजा लगा पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। चलिए शारीरिक कारणों से हम नींद को कीमती मान लेते हैं जो होता भी है लेकिन मुश्किल क्यों होती है? आगे पढ़ेंगे तो इस सवाल का जवाब भी मिल जाएगा।

बच्चों का किसी भी उम्र में रोना आम बात है, लेकिन छोटे बच्चों का रात के समय रोना आम बात नहीं है, खासकर मां या आसपास मौजूद लोगों के लिए। एक कारण यह है कि अपनी बात ना कह पाने के कारण बच्चों के पास कम्यूनिकेशन का सबसे आसान तरीका रोना है।

लेकिन इसके अलावा और भी कई कारण हो सकते हैं जिनकी वजह से बच्चे रात में ज्यादा रोते हैं जिन्हें आपको समझना चाहिए। अक्सर आपने देखा होगा कि रात के समय अचानक नींद से जागकर बच्चे रोना शुरू कर देते हैं।

जब बच्चा इस दुनिया में आता है तो उसके लिए यहां की हर चीज नई होती है। वह एक अलग और नई दुनिया को महसूस करने की कोशिश करता है। वह हर दिन कुछ ना कुछ नया सीखने की प्रक्रिया से गुजरता है। इसी दौरान वो कई बार असहज महसूस भी करता है जिसके कारण बच्चे को शुरूआत के कुछ दिनों में नींद में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कुछ कारण ये भी हैं-

  • कई बार बच्चा अपने आस-पास का वातावरण सहन नहीं कर पाता है जिससे उसको नींद लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बच्चा नींद के बीच में जाग जाता है।

 

  • कई बार बच्चे को सोने की जगह में परेशानी होती है जिसके कारण वो ना बोलने के कारण रोना शुरू कर देता है।

 

  • बच्चे लंबी नींद नहीं ले पाते हैं, उनकी नींद काफी कच्ची होती है। ऐसे में वो आधी रात को बीच में बार-बार उठ जाते हैं। इसके अलावा कई बार भूख लगने के कारण भी बच्चों की नींद टूट जाती है।

 

  • अधिकतर बच्चे रात में बिस्तर गीला करते हैं जिसकी वजह से वो बिस्तर पर असहज हो जाते हैं और नींद में ही जोर-जोर से रोने लग जाते हैं।

  • कई बार बच्चे नींद में खुद को असुरक्षित या अकेला महसूस करते हैं जिसकी वजह से वो अचानक से उठकर रोने लग जाते हैं।

 

  • वहीं कई बार डरावने सपने भी बच्चों के रात में उठने का कारण बन सकते हैं।
sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago