उछल कूद

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा शूटिंग कोच जसपाल राणा के लिए क्यों भड़के?

भारत में खेल कोचिंग के दिए जाने वाला सबसे बड़ा खेल कोच सम्मान ‘द्रोणाचार्य अवॉर्ड’ है। हर साल की तरह इस बार भी द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए पैनल की तरफ़ से कई कोच नामित कर दिए गए हैं। लेकिन इसमें जूनियर निशानेबाजी टीम कोच जसपाल राणा का नाम शामिल हैं। लिस्ट जारी होने के बाद कई खेल और दूसरे क्षेत्रों की हस्तियों उनका नाम शामिल नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। इसमें भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले अभिनव बिंद्रा भी शामिल है। अभिनव ने जसपाल राणा को द्रोणाचार्य अवॉर्ड न मिलने पर हैरानी जताई है और पैनल पर भड़के भी हैं।

लिस्ट में नाम शामिल नहीं होने पर बिंद्रा ने उठाए सवाल

द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए नामितों में जसपाल राणा का नाम शामिल नहीं होने के बाद अभिनव बिंद्रा की तरफ से ट्वीट किया गया। इसमें उन्होंने चयन पर सवाल खड़े किए हैं। अभिनव ने रविवार शाम को एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं हमेशा अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय बेहतरीन कोच को देता रहा। जसपाल राणा के लिए भी मेरी नजरों में काफ़ी सम्मान है, लेकिन द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए उनका नहीं चुना जाना वाकई निराशाजनक है। उन्होंने आगे लिखा, ‘उम्मीद करते हैं कि इससे उनका मनोबल नहीं टूटेगा और वह आगे लोगों को अच्छे तरीके से तैयार करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस साल द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए संदीप गुप्ता (टेबल टेनिस), मोहिंदर सिंह ढिल्लो (एथलेटिक्स) और विमल कुमार (बैडमिंटन) को नामित किया गया है। इसके अलावा लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए संजय भारद्वाज (क्रिकेट), मर्जबान पटेल (हॉकी) और रामबीर सिंह खोखर (कबड्डी) को नामित किया गया है।

जिन बड़े खिलाड़ियों को तैयार किया उन्होंने मेंटर नहीं माना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जूनियर निशानेबाजी टीम कोच जसपाल राणा ने जिन बड़े खिलाड़ियों को तैयार किया, उन्होंने ही राणा को अपना मेंटर नहीं माना है। भारत के युवा स्टार निशानेबाज सौरभ चौधरी, मनु भाकर ने आधिकारिक कागजातों में जसपाल राणा को अपना मेंटर नहीं माना है। इन खिलाड़ियों की सफ़लता का क्रेडिट जसपाल को दिया जाता है। यही कारण रहा कि 12 सदस्यों के पैनल ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए जसपाल राणा का नाम इस बार नामित नहीं किया है।

Read More: ग्रीनलैंड: एक ​देश जिसे अमरीका खरीदना चाहता है, जानें क्या मिला जवाब!

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago