उछल कूद

बॉक्सिंग डे पर क्रिकेट क्यों खेला जाता है और इसका बॉक्सिंग से क्या है नाता

आप हर साल क्रिकेट में काफी प्रचलित शब्द बॉक्सिंग डे के बारे में सुनते होंगे। कई लोग तो ये सोचते हैं कि ये दिन बॉक्सिंग का होता है लेकिन ऐसा है नहीं। पहले बॉक्सिंग डे के बारे में आपको बताते हैं कि ईसाईयों में क्रिसमस यानी 25 दिसंबर के अगले दिन 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे के रूप में मनाया जाता है। बॉक्सिंग डे पर लोग एक दूसरे को क्रिसमस बॉक्स देते हैं जिसमें कोई ना कोई गिफ्ट होता है।

आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में हर 26 दिसंबर के दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट मैच खेला जाता है जिसे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच कहते हैं। इस साल दुनिया की चोटी की टेस्ट टीमें भी बॉक्सिंग डे के दिन टेस्ट मैच खेलेंगी जिसमें आॅस्ट्रेलिया का सामना भारत से होगा, साउथ अफ्रीका पाकिस्तान से भिड़ेगी और न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।

आॅस्ट्रेलिया में बॉक्सिंग डे पर मैच खेलने की परंपरा काफी समय से रही है और हर साल यहां कोई ना कोई मैच होना पक्का है। ऐसे में आॅस्ट्रेलिया का पलड़ा भी यहां भारी रहता है और इस टेस्ट को देखने भर के लिए लाखों की संख्या में लोग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पहुंचते हैं। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका इस दिन हर साल टेस्ट मैच ना आयोजित कर अपने घर में वनडे या टी 20 मैच का आयोजन करते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago