हलचल

कौन है सैयद शुजा, जिसने EVM हैकिंग पर खुलासे कर देश में भूचाल ला दिया

सैयद शुजा, ये नाम बीते कल मीडिया और चुनाव आयोग से लेकर राजनीतिक पार्टियों के गलियारों में छाय़ा रहा। शायद आने वाले कुछ और दिन चर्चा में रहेगा क्योंकि खुद को ECIL (इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड) के पूर्व कर्मचारी बताने वाले सैयद ने लंदन में कल एक प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लेकर पूरे देश में चल रही एक पुरानी बहस को हवा दे दी है।

जी हां, सैयद ने लंदन में EVM हैकिंग को लेकर कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हालांकि उनके खुलासे सिर्फ खुलासे तक ही रहे क्योंकि अपनी बातों को साबित करने के लिए वो किसी तरह के सबूत पेश नहीं कर पाए थे।

लंदन में रहने वाले अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट सैयद शुजा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कल कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में ईवीएम को हैक किया गया था और हैकिंग की वजह से बीजेपी को इतनी प्रचंड जीत हासिल हुई थी।

इसके अलावा शुजा ने अपने दावों में बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे का भी जिक्र किया। शुजा का कहना था कि बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे को हैकिंग से जुड़ी जानकारी पता थी इसलिए उनकी हत्या करवा दी गई। वहीं मशहूर पत्रकार गौरी लंकेश की मौत को भी शुजा ने ईवीएम से जोड़ा।

कौन है सैयद शुजा?

हैदराबाद मूल के रहने वाले सैयद शुजा एक साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर हैं जो फिलहाल अमेरिका में जॉब करते हैं। शुजा भारत में वोटिंग के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली मशीन ईवीएम को बनाने वाली टीम का हिस्सा रहे।

साथियों की हत्या का भी किया दावा

शुजा ने अपने दावे में आगे कहा कि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें ईवीएम मशीन को हैक करने के लिए कहा गया। ईवीएम हैक करने के दौरान हैदराबाद में उन पर जानलेवा हमला भी हुआ जिसमें उसके साथी भी मारे गए।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago