लाइफस्टाइल

झीलों की नगरी उदयपुर में घूमने के दौरान इन जगहों को देखना न भूलें

अगर आप राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां उदयपुर घूमना न भूलें। उदयपुर को झीलों की नगर कहा जाता है। उदयपुर में झीलों के साथ अन्य कई खूबसूरत जगह हैं जहां आप जाकर प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कर सकते हैं। जानिये, उदयपुर में कब और किन-किन स्थानों पर घूमा जाए-

राजस्थान का सबसे खूबसूरत शहर-

उदयपुर राजस्थान का सबसे खूबसूरत शहर है और इसकी स्थापना महाराणा उदयसिंह ने की थी। यह ऐसा शहर है जहां आप कम बजट में आसानी से घूम सकते हैं।

सिटी पैलेस-

उदयपुर में ऐतिहासिक दृष्टि से घूमने की जगह यहां का सिटी पैलेस है जो अपनी स्थापत्य कला के लिए आकर्षण का केंद्र है। सिटी पैलेस सुबह 9 बजे से शाम 4 चार बजे तक खुलता है और पर्यटकों को इस महल में प्रवेश कर घूमने के लिए निर्धारित फीस चुकानी पडती है।

सहेलियों की बाड़ी-

सहेलियों की बाड़ी उदयपुर में बेहद आकर्षक जगह है जहां संगीतमय फव्वारे भी पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। यह स्थल भी रोज सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक लोगों के लिए खुला रहता है।

Read More: कम पैसे में विदेश जाकर घूमने की जगह है थाइलैंड, जानें बजट

फतेह सागर-

झीलों की नगरी उदयपुर में फतेह सागर झील एक शानदार दर्शनीय स्थल है और इस जगह पर आप सैर करने के साथ वोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इनके अलावा आप उदयपुर में महाराणा प्रताप स्मारक,गुलाब बाग,करणी माता मंदिर, रोप वे, संग्रहालय, शिल्प ग्राम व अन्य कई झीलों को घूमकर कर आनंद ले सकते हैं। मात्र 10 हजार के बजट में और सिर्फ दो दिन में आप उदयपुर के सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago