टेक ज्ञान

नए साल से कई स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा व्हाट्सएप, कहीं आपका फोन तो लिस्ट में शामिल नहीं!

दुनिया की सबसे बड़ी इंस्टैंट मैसेजिंग एप कंपनी व्हाट्सएप ने हाल में एक बड़े ऐलान किया है। कंपनी के इस ऐलान के मुताबिक, नए साल की शुरुआत से कुछ स्मार्टफोन्स में व्हाट्सएप नहीं चलेगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि 31 दिसंबर के बाद विंडोज और आईओएस पर चलने वाले स्मार्टफोन्स में व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा है कि 1 फ़रवरी 2020 से व्हाट्सएप एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 वाले स्मार्टफोन और आईओएस 7 वाले आईफोन पर भी काम नहीं करेगा। यानि इस दायरे में आने वाले स्मार्टफोन और आईओएस यूजर्स को यह सुविधा आगे नहीं मिलेगी।

कितने यूजर्स पर पड़ेगा इसका असर?

कंपनी का कहना है कि उसके इस फैसले का असर अधिक यूजर्स पर नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे अधिकतर यूजर्स के पास नया फोन है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि एंड्रॉयड के किटकैट यानि 4.0.3 वर्जन या इससे ऊपर के वर्जन वाले स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप का सपोर्ट मिलता रहेगा, लेकिन इससे नीचे के वर्जन वाले यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन या आईफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

विंडोज फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बुरी ख़बर

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, विंडोज फोन इस्तेमाल करने वाले व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बुरी ख़बर है। यदि कोई यूजर अभी भी विंडोज फोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहा है तो वह इस सुविधा का आगे लाभ नहीं उठा पाएगा। इस एप की घोषणा के मुताबिक, साल 2019 के अंत तक सभी विंडोज फोन में व्हाट्सऐप का सपोर्ट हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।

Read More: कौन हैं नए सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे?

आधिकारिक जानकारी को सही माना जाए तो 31 दिसंबर, 2019 के बाद किसी भी विंडोज फोन में व्हाट्सऐप आगे कभी काम नहीं करेगा। गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी ने नोकिया सैंबियन एस60 में 30 जून 2017, ब्लैकबेरी ओएस और ब्लैकबेरी 10 में 31 दिसंबर 2017, नोकिया एस40 में 31 दिसंबर 2018 के बाद व्हाट्सएप सपोर्ट बंद कर दिया। अब कंपनी एंड्रॉयड के 2.3.7 वर्जन वाले स्मार्टफोन और आईओएस 7 वाले आईफोन में व्हाट्सऐप सपोर्ट को बंद करने जा रही है।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago