टेक ज्ञान

नए आईटी कानून को चुनौती देने वाली व्हाट्सएप और फेसबुक की याचिका पर 27 अगस्त को होगी सुनवाई

भारत सरकार के नए आईटी कानून को चुनौती देने वाली अमेरिकी कंपनी व्हाट्सएप और फेसबुक की याचिका पर सुनवाई के लिए दिल्ली हाईकोर्ट राजी हो गया है। उच्च न्यायालय ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई 27 अगस्त को होगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि नए आईटी कानून के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को सबसे पहले मैसेज भेजने वाले की पहचान बताना अनिवार्य है। भारत के नए आईटी कानून को लेकर दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और व्हाट्सएप का कहना है कि यह यूजर्स की निजता का हनन है। इसी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका डाली गई है।

पटेल और ज्योति सिंह की पीठ ने तय किया सुनवाई का दिन

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने मामले की सुनवाई के लिए 27 अगस्त, 2021 का दिन तय किया है। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह कुछ मुश्किल में हैं, इसलिए सुनवाई स्थगित की जाए। वहीं, व्हाट्सएप की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और फेसबुक की ओर से मुकुल रोहतगी ने मेहता के अनुरोध का विरोध नहीं किया, जिसके बाद सुनवाई की तारीख 27 अगस्त तय हुई है।

भारत में 25 मई से लागू किए गए थे नये आईटी नियम

गौरतलब है कि नई सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 की घोषणा केंद्र सरकार ने 25 फरवरी 2021 को की थी, जिसे तमाम सोशल मीडिया कंपनियों जिनके 50 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं उन्हें 25 मई तक लागू करना था। इसमें ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसी बड़ी संख्या में यूजर्स वाली कंपनियां शामिल हैं। नए नियम पर व्हाट्सएप का कहना है कि सबसे पहले किसने मैसेज भेजा, यह पता लगाने के लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन को तोड़ना होगा, जोकि यूजर्स की प्राइवेसी का उल्लंघन है और यह असंवैधानिक भी है। इसलिए कंपनी हाईकोर्ट गई है।

Read Also: गूगल की यह सर्विस 30 सितंबर को बंद हो जाएगी, आप भी हो सकते हैं प्रभावित

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago