हलचल

पीएम मोदी का 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के पीछे क्या गणित है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को संबोधन से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि देश में लॉकडाउन और बढ़ाया जाएगा। जोकि 19 दिनों के लिए बढ़ाया भी गया है। लेकिन बहुत से लोगों में इस बात की हैरानी है कि आखिर प्रधानमंत्री मोदी ने 19 दिन का लॉकडाउन किस हिसाब से लागू किया। मतलब ना तो ये तीन हफ्ते हैं, ना ही दो हफ्ते, ना ही महीना खत्म होने का दिन है। सभी इस बात से हैरान हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिर 3 मई का दिन ही क्यों चुना? 30 अप्रैल क्यों नहीं? या फिर 5 मई ​​का दिन क्यों नहीं? ऐसे में आइए समझते हैं पीएम मोदी के 3 मई का दिन चुनने के पीछे का पूरा गणित..

3 मई तक का फैसला केंद्र नहीं राज्यों का

केंद्र सरकार के सूत्रों से मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार नहीं, बल्कि राज्यों का है। पीएम मोदी को राज्यों ने ही सुझाया था कि इसे तीन मई तक बढ़ाया जाए। केंद्र सरकार तो लॉकडाउन अप्रैल के अंत तक ही बढ़ाने वाली थी, लेकिन 1 मई को विश्व मजदूर दिवस की छुट्टी है, उसके बाद 2 मई शनिवार और 3 मई रविवार को वीकेंड की छुट्टी। ऐसे में राज्यों ने प्रधानमंत्री को लॉकडाउन को तीन दिन आगे बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था।

Read More: कोरोना वायरस से पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर की हुई मौत

अब बहुत से लोगों का यह भी तर्क हो सकता है कि आखिर 3 दिन में ऐसा क्या हो जाएगा, जो पिछले 21 दिनों में नहीं हुआ या फिर जो आने वाले 16 दिनों में नहीं हो सकता। दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में इसके लक्षण दिखने में 7-14 दिन का समय लग जाता है। ऐसे में अगर इन 16 दिनों में 3 दिन और जुड़ने से लॉकडाउन का समय 19 दिन हो जाता है, जिसमें कोरोना वायरस की तस्वीर और साफ हो सकती है। 3 मई को लॉकडाउन 2 पूरा होने के बाद सरकार नए दिशा-निर्देश जारी कर सकती है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago