हलचल

आरबीआई द्वारा जारी 20 रुपए के नए नोट में क्या विशेषताएं हैं?

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000, 500, 200, 100, 50, 10 रुपये के नए नोट के बाद अब 20 रुपए का नया नोट भी जारी कर दिया है। नोटबंदी के समय 1000 और 500 रुपए के नोट को बंद किया गया था। आरबीआई ने 500 रुपए के नोट के बदले नया नोट जारी कर दिया। वहीं, 1000 रुपए के नोट को बंद करते हुए दो हजार रुपये का नया नोट जारी किया था। जारी किए गए सभी नए नोटों में हर किसी की अपनी अलग पहचान है। प्रत्येक नोट की अपनी विशेषताएं हैं। आइये हम आपको बताते हैं आरबीआई द्वारा जारी 20 रुपए के नए नोट में क्या ख़ास विशेषताएं हैं..

कुछ दिन पहले आरबीआई ने दिया था संकेत

आरबीआई ने सबसे पहले 20 रुपए के इस नए नोट की झलक 26 अप्रैल को अपनी वेबसाइट पर पेश की थी। अब हकीक़त में 20 रुपए का नया नोट आ गया है। अगर इस नए नोट की पुराने नोट से तुलना करे तो 20 रुपए का नया नोट पुराने की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत लम्बाई में छोटा है, हालांकि दोनों नोटों की चौड़ाई लगभग समान है। 20 रुपए का नया नोट फ्लोरोसेंट ग्रीन कलर का है जिसे मेहंदी कलर भी कहा जाता है। पीला और हरा रंग मिलाकर यह शेड तैयार होती है, जबकि पुराना नोट हल्के गुलाबी रंग का है।

इस नए 20 रुपए के नोट में गांधीजी की तस्वीर मध्य से थोड़ा बाएं तरफ है, जबकि पुराने में यह दाएं तरफ थी। नए नोट में चारों कॉर्नर को डिजायनर बनाया गया है, जबकि पुराने नोट में कॉर्नर प्लेन है। नए नोट पर आरबीआई के नए गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर हैं, जबकि पुराने नोट पर पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के हस्ताक्षर हैं।

Read More: बिना दुल्हन के शादी बनी लोगों की चर्चा का विषय, जानिये क्या है पूरी कहानी

जल्द ही मार्केट में आएगा नया नोट

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बीस रुपए का नया नोट जारी करने के बाद अब जल्द ही नए नोटों की खेप आरबीआई के रिजनल कार्यालय तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद आरबीआई का स्थानीय प्रबंधन आम उपभोक्ताओं के लिए वितरण शुरु कर देगा। उल्लेखनीय है कि देश में फिलहाल 20 रुपए के करीब 10 अरब नोट प्रचलन में हैं, जो कुल नोटों का 9.8 फीसदी है। आरबीआई ने नए नोट जारी करते हुए यह भी स्पष्ठ कर दिया है कि 20 रुपए के पुराने नोट भी प्रचलन में रहेंगे।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago