हलचल

कन्हैया कुमार का मोदी पर हमला, कहा हम मंदिर बनाने के लिए सरकार नहीं चुनते!

राम मंदिर को लेकर खूब बातें हो रही हैं। शिव सेना ने इसको लेकर प्रयास भी कड़े कर दिए हैं। इसी के चलते कन्हैया कुमार ने मोदी सरकार पर तंज कसा है।

मोदी सरकार और “लोकतंत्र की हत्या” का बीजेपी पर आरोप लगाते हुए रविवार को 25 नवंबर को 150 से ज्यादा दलित संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुंबई की चैत्यभूमि तक मार्च किया और मांग की थी कि सभी विपक्षी दल चुनाव लड़ने के लिए एक साथ आएं।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हैया कुमार ने उस रैली के दौरान प्रधान मंत्री मोदी पर एक गंभीर हमला किया।

रविवार को कुमार ने “संविधान को बचाने” के लिए राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की युथ विंग सहित 14 युवा संगठनों की एक समान सभा को संबोधित किया।

कुमार ने सभा में कहा कि प्रधान मंत्री मोदी मन की बात करते हैं, लेकिन वह भूख और काम के बारे में बात नहीं करते हैं।

कुमार ने ये बात झारखंड में हाल ही में 14 मौतों को लेकर कही थी जिनकी मौत भुखमरी के कारण हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, कुमार ने दूसरी सभा के दौरान भी मोदी सरकार को लक्षित किया और कहा कि राम की चिंता से ज्याद सरकार को आपके काम की चिंता होनी चाहिए।

कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि हम मंदिरों का निर्माण करने के लिए सरकारों का चुनाव नहीं करते हैं। बल्कि स्कूलों, अस्पतालों का निर्माण, गरीबी उन्मूलन और नौकरियां मुहैया करवाने के लिए करते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago