राजस्थान : राहुल ने क्यों दिया ब्राह्मण होने का सर्टिफिकेट, बीजेपी का दबाव या कुछ और?

देश के हर हिस्से की राजनीति में वहां के जाति विशेष लोगों का काफी महत्व रहता है। ठीक वैसे ही, राजस्थान की अगर बात करें तो यहां की राजनीति में ब्राह्मण नेताओं की पैठ हमेशा से रही है। कुछ समय पहले कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक होने वाला ब्राह्मण आज कांग्रेस से दूर है।

सत्तारूढ़ दल बीजेपी जहां हिंदुओं की राजनीति करती है तो कांग्रेस ने भी अब ब्राह्मणों को लुभाने की कवायद तेज कर दी है। कुछ दिन पहले सीपी जोशी की ब्राह्मणों और जातिगत टिप्पणी और आज कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल ने भी अपनी जाति और गोत्र बताकर मीडिया की सुर्खियां बटोरने का काम किया है।

राजस्थान यात्रा की शुरूआत के दौरान पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में राहुल ने पूजा की जिस दौरान उन्होंने खुद को कौल ब्राह्मण और दत्तात्रेय गोत्र का बताया। एक के बाद एक जातिगत और गोत्र वाले बयानों से अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या कांग्रेस ब्राह्मण कार्ड खेलने के बारे में सोच रही है ?

कितनी सीटों पर है ब्राह्मणों की हवा

राजस्थान में 8 फीसदी वोटबैंक ब्राह्मणों का है। चुनाव में कांग्रेस के पास सीपी जोशी, गिरिजा व्यास और रघु शर्मा जैसे चेहरे हैं जिनके नाम पर ब्राह्मणों से वोट मांगे जा सकते हैं।

1990 तक रहे 5 ब्राह्मण सीएम

आजादी के बाद से 90 तक राजस्थान की राजनीति में ब्राह्मणों का दबदबा रहा है। आजादी के बाद से राजस्थान की जनता को 5 ब्राह्मण मुख्यमंत्री मिले। साल 1990 में हरिदेव जोशी आखिरी ब्राह्मण सीएम रहे।

कांग्रेस का ब्राह्मण कार्ड

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 20 ब्राह्मणों को टिकट दिया है। कुछ समय पहले हुए उपचुनाव में कांग्रेस के अजमेर लोकसभा सीट पर रघु शर्मा जीते जिससे कांग्रेस की उम्मीदें काफी बढ़ी हुई दिखाई देती है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago