यात्रा

पहाड़ों पर व्हाइट कर्फ्यू, मैदानी क्षेत्रों में लोग परेशान, कुछ दिन और रहेगा मौसम का यह मिजाज

दो दिन पहले तक हर किसी को लगने लगा था कि सर्दी चली गई है। लोगों ने सर्दी के कपड़ों को साइड में रखना शुरू कर दिया था। लेकिन हमेशा कि तरह सर्दी ने एक बार फिर अपना रंग दिखा दिया है। दरअसल पहाड़ी इलाकों में व्हाइट कर्फ्यू लग चुका है यानी वहां लगातार बर्फबारी हो रही है और जीवन प्रभावित होने लगा है और इसका असर अब मैदानी इलाकों में भी नजर आने लगा है। पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। धीरे—धीरे ये हवाएं गुजरात और मध्यप्रदेश में भी पहुंच रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में अभी कुछ दिन और मौसम बिगड़ने वाला है, जिसका असर सीधे तौर पर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस बार 26 जनवरी तक मौसम की लुका छिपी चलती रहेगी।

आइए जानें कहां क्या है हाल

कश्मीर


सोमवार को कई स्थानों भारी स्नोफॉल और बारिश के कारण कशमीर में रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर कश्मीर के प्रवेश द्वार जवाहर सुरंग पर रविवार शाम से करीब दो फुट तक बर्फबारी हुई। इसके कारण मुख्य मार्ग को यातायात के लिए बंद रखना पड़ा। बारिश के कारण बैटरी चश्मा के पास ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक पूरे राज्य में मध्यम से भारी बर्फबारी का अनुमान है। वहीं खराब मौसम के कारण श्रीगनर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 27 उड़ानों में से चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

उत्तराखंड


उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सोमवार रात से जारी बर्फबारी के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण पूरा इलाका ठंड की चपेट में आ चुका है। राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, चकराता, हर्षिल और आसपास की पहाड़ियों की चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के छह पर्वतीय जिलों में हिमपात और पांच जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, कुमाउं और हरिद्वार में विशेष चेतावनी दी गई है।

हिमाचल प्रदेश


हिमाचल के शिमला में भी मंगलवार सुबह से बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने यहां 36 घंटों में और भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे समेत लाहौल, चंबा और किन्नौर के पहाड़ बर्फ से गुलजार हैं। मनाली, डलहौजी, कुफरी, चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर में भारी बर्फबारी हुई है। भारी बर्फबारी के कारण राज्य में नेशनल हाईवे सहित करीब 200 छोटी-बड़ी सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं।

मैदानी इलाके


पहाड़ी इलाकों में बर्फ की बारिश से सीधे तौर पर मैदानी इलाके प्रभावित हो रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में आने वाले दिनों में भी मौसम बदला हुआ रहेगा। बारिश के अलावा मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। वहीं गुजरात और एमपी में भी मौसम बिगड़ सकता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago