उछल कूद

रणजी क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने वसीम जाफर, ये रिकॉर्ड्स भी कर चुके हैं अपने नाम

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके विदर्भ के बल्लेबाज वसीम जाफर ने मंगलवार को रणजी क्रिकेट में अपने 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं। जाफर ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 41 साल के जाफर ने यह उपलब्धि नागपुर में केरल के खिलाफ मैच में हासिल की। जाफर रणजी में मुंबई और विदर्भ के लिए खेलते हैं। वे रणजी ट्रॉफी में 150 से ज्यादा मैच खेलने वाले भी पहले खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा 40 शतक का रिकॉर्ड भी वसीम जाफर के ही नाम है।

उल्लेखनीय है कि वसीम जाफर ने घरेलू क्रिकेट में वर्ष 1996-97 में डेब्यू किया था। उन्होंने गुजरात के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच खेला था। जाफर ने टीम इंडिया के लिए 31 टेस्ट और 2 वनडे खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 34.10 की औसत से मात्र 1944 रन बनाए, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। वनडे में उन्होंने सिर्फ 10 ही रन बनाए हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2008 में टेस्ट खेला था।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago