गरम मसाला

‘वॉर’ न्यू सॉन्ग : लो ‘घुंघरू’ टूट गए, ​पुराने गीत पर नई बीट्स का तड़का

बॉलीवुड हर फिल्म में एक चीज आजकल कॉमन दिखती है और वह है ओल्ड सॉन्ग का रिक्रिएशन। जब तक पुराने गानों को नए तड़के के साथ नहीं परोसा जाए तब तक फिल्में अधूरी सी लगती हैं। पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘वॉर’ दर्शकों के बीच टॉकिंग पॉइंट बनी हुई है। इस एक्शन पैक फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म का ट्रैलर पहले ही लोगों के बीच हिट हो गया है। अब इस फिल्म का पहला सॉन्ग रिलीज किया गया है। कल से इस सॉन्ग के लिए काउंटडाउन चल रहा था। ​​हालांकि सॉन्ग में ओरिजनल नहीं है, यह ​रिक्रिएटेड सॉन्ग है। यह मशहूर गज़ल गायक पंकज उधास की गज़ल है।

उनकी गज़ल ‘मोहे आई ना जग से लाज, मैं इतना जोर से नाची आज कि घुंघरू टूट गए…’ को फिल्म ‘वॉर’ में नए अंदाज के साथ रिक्रिएट किया गया है। इस गाने को वाणी कपूर और ऋतिक रोशन पर फिल्माया गया है। गाने में वाणी के ग्लैमरस अंदाज पर फोकस किया गया है। इस नए सॉन्ग को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है। विशाल-शेखर ने इसका म्यूजिक दिया है। सॉन्ग को देखकर यह कहा जा सकता है कि यह जल्द ही पार्टी नम्बर चार्ट में शामिल हो जाएगा।

रिक्रिएशन फायदा या नुकसान

उधर, कुछ लोगों को यह सॉन्ग इतना पसंद नहीं आया है। लोगों का कहना है कि सॉन्ग में गज़ल की रु​मानियम नज़र नहीं आ रही। इस सॉन्ग के बाद एक बार फिर यह बहस छिड़ गई है कि सॉन्ग रिक्रिएशन कितना सही है। कुछ लोगों का कहना है कि इससे पुराने गानों को एक बार फिर नया जीवन मिल जाता है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि इससे असल सॉन्ग की आत्मा मर जाती है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago