उछल कूद

वीरेंद्र सहवाग और सरदार सिंह राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की चयन समिति में शामिल

हर साल की तरह इस बार भी जल्द ही खेल मंत्रालय की ओर से वार्षिक खेल पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। इसके लिए चयन समिति की घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के लिए शुक्रवार को चयन समिति की घोषणा की। इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को भी शामिल किया गया है। खेल मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज मुकुंदम शर्मा इस राष्ट्रीय खेल पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष होंगे।

खेल मंत्रालय की चयन समिति में ये भी हैं शामिल

केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए गठित चयन समिति के सदस्यों में वीरेंद्र सहवाग (क्रिकेट), सरदार सिंह (हॉकी), वेंकटेशन देवराजन (मुक्केबाजी), मोनालिसा बरूआ मेहता (टेबल टेनिस) और दीपा मलिक (पैरा एथलेटिक्स) शामिल हैं। इनके अलावा मशहूर खेल कमेंटेटर मनीष बटाविया, खेल पत्रकार आलोक सिन्हा और नीरू भाटिया भी समिति में शामिल हैं। खेल मंत्रालय से भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान, खेल विभाग के संयुक्त सचिव एल एस सिंह और टारगेट ओलंपिक पोडियम (टॉप्स) योजना के सीईओ राजेश राजागोपालन समिति में रहेंगे।

Read More: यूएस ओपन में नहीं खेलेंगी विश्व की नंबर वन महिला टेनिस ​खिलाड़ी ऐश्ले बार्टी

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 2 अतिरिक्त सदस्य शामिल कर सकता है अध्यक्ष

आपको जानकारी के लिए बता दें कि ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार चयन समिति का अध्यक्ष दो अतिरिक्त सदस्यों को इसमें शामिल कर सकता है, जो द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित रह चुके हों। यह समिति ‘राजीव गांधी खेल रत्न’, ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’, ‘अर्जुन पुरस्कार’, ‘मेजर ध्यानचंद पुरस्कार’, ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ और ‘मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी’ के विजेताओं का चयन करेगी। गौरतलब है कि ये सभी पुरस्कार 29 अगस्त को भारतीय महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय ‘खेल दिवस’ के उपलक्ष्य में दिए जाते हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago