हलचल

विजय माल्या ने दी यंग ब्लड पायलट और सिंधिया को बधाई, लोगों ने ली चुटकी

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में शानदार जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी टीम के अहम सदस्यों को चारों ओर से बधाइयां मिल रही है। इसी कड़ी में देश के कई बड़े बैंकों का पैसा लेकर भागने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या ने भी ज्योतिरादित्य सिंध्या और सचिन पायलट को बधाई दी है। माल्या ने ट्वीट कर कहा कि यंग चैंपियंस सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया को बहुत बधाई। विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के एक दिन बाद माल्या ने ये ट्वीट किया है।

 

इस ट्वीट के लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। ट्विटराती इसे लेकर खूब मजे ले रहे हैं और कांग्रेस पर निशाना भी साध रहे हैं। माल्या के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि भारत वापस आने के बाद आप पायलट और सिंधिया से पर्सनली मिल लेना।


वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कमेंट किया है कि बीजेपी के चुनाव हारते ही माल्या की अपने अच्छे दिन की उम्मीद जाग उठने लगी है।

गौरतलब है कि पीएनबी समेत देश के कई बैंकों के नौ हजार करोड़ रुपए लेकर फरार होने वाले विजय माल्या को लंदन की वेस्टमिनिस्टर कोर्ट ने भारत भेजने की इजाजत दे दी है। ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत की मुख्य मजिस्ट्रेट जज एम्मा आर्बुथनॉट ने सोमवार को माल्या के भारत प्रत्यर्पण की अनुमति दी ताकि उनके खिलाफ भारतीय जांच एजेंसियों, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के आधार पर मुकदमा चलाया जा सके।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago