हलचल

अगले नौसेना प्रमुख होंगे वाइस एडमिरल आर हरि कुमार, इस दिन संभालेंगे कार्यभार

केंद्र सरकार ने अगले नौसेना प्रमुख के नाम की घोषणा कर दी है। वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। हरि कुमार वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ हैं। वह 30 नवंबर को अपना नया कार्यालय संभालेंगे। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने घोषणा करते हुए कहा कि नौसेना के वर्तमान प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद, 30 नवंबर को इस बल की कमान वाइस एडमिरल आर हरि कुमार संभालेंगे।

30 नवंबर को दोपहर बाद से प्रभाव में आएगा आदेश

रक्षा मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा, ‘सरकार ने पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। यह आदेश 30 नवंबर को दोपहर बाद से प्रभाव में आएगा।’ संबंधित अधिकारियों ने बताया कि एडमिरल सिंह के बाद वरिष्ठतम अधिकारी वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला हैं, जो दक्षिणी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं। हालांकि, वह भी 30 नवंबर को ही रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वाइस एडमिरल चावला के बाद वरिष्ठतम नौसैन्य अधिकारी वाइस एडमिरल आर हरि कुमार ही हैं। इसलिए नये नौसेना प्रमुख के लिए उनके नाम की घोषणा की गई है।

चार दशक का अनुभव रखते हैं आर हरि कुमार

जानकारी के अनुसार, वाइस एडमिरल आर हरि कुमार का जन्म 12 अप्रैल, 1962 को हुआ था। कुमार भारतीय नौसेना की एक्जीक्यूटिव शाखा में 1जनवरी, 1983 को शामिल हुए थे। वह नौसेना में करीब 39 वर्ष का लंबा अनुभव रखते हैं। उन्होंने विशिष्ट सेवा के दौरान, वाइस एडमिरल ने विभिन्न कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों की जिम्मेदारियां बखूबी निभाई हैं। वाइस एडमिरल कुमार ने समुद्री कमान के रूप में आईएनएस निशंक, मिसाइल कार्वेट, आईएनएस कोरा और गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस रणवीर पर सेवा दी हैं। आर हरि कुमार अपने अब तक के करियर में परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और विशिष्ट सेवा मेडल (वीएसएम) से सम्मानित किए जा चुके हैं।

पीएम मोदी को ट्विटर पर 50 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में मिला दूसरा स्थान, ये हैं नंबर एक पर

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago