सेहत

बढ़ते प्रदूषण से खुद को बचाने के लिए अपनाएं गुड़

हमारे देश में प्रदूषण की समस्या दिनों—दिन बढ़ती ही जा रही है। जिसके चलते लोगों में अस्थमा, ब्रॉन्काइटिस, पल्मोनरी डिजीज और बच्चों में निमोनिया जैसी बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए हमें ही प्रयास करने होंगें और ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा काम आते हैं घरेलू उपचार। आपको बता दें कि इस तरह की प्रदूषण वाली समस्याओं से बचने के लिए गुड़ का सेवन काफी हद तक हमारी मदद कर सकता है।


हाल ही में हुए एक शोध में पाया गया कि धूल और धुएं में काम करने वाले जो मजदूर रोजाना गुड़ खाते थे, उनमें प्रदूषण से होने वाली बीमारियों की संभावना अन्य लोगों की तुलना में कम पाई गई। दरअसल, गुड़ में वो तत्व शामिल होते हैं जो प्राकृतिक रूप से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और गंदगी को साफ करते हैं। गुड़ में 59.7% सुक्रोज, 21.8% ग्लूकोज, 26% खनिज तरल, 8.86% जल अंश जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

jaggery

इसके अलावा गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा और ताम्र के तत्व भी अच्छी मात्रा में मिलते हैं। इसे चीनी का शुद्धतम रूप माना जाता है। गुड़ आयरन का भी प्रमुख स्रोत है और एनीमिया के मरीज को चीनी के स्थान पर इसका सेवन करना चाहिए। बरसों से गुड़ भारतीय खानपान का हिस्सा रहा है। वहीं आज भी बहुत से लोग इसका सेवन करते हैं क्योंकि यह पाचन में मदद करता है। गुड़ से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है।

benefits of jaggery

साथ ही अस्थमा के रोगियों के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसमें एंटी-एलर्जिक गुण होते हैं। प्रदूषण के कारण लोगों को सबसे ज्यादा तकलीफ सांस लेने में होती है। इस तरह के हालात में एक चम्मच मक्खन में थोड़ा सा गुड़ और हल्दी मिला लें और दिन में 3-4 बार इसका सेवन करें। इससे शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थों को बाहर निकल कर उसे टॉक्सिन फ्री बनाया जा सकता है। गुड़ को सरसों के तेल में मिलाकर खाना भी काफी फायदेमंद होता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago