शिक्षा

कल होने जा रही है UGC NET की परीक्षा, इन चीज़ों का खास तौर पर रखें ध्यान

पूरे देश में 18 दिसंबर 2018 को University Grants Commission National Eligibility Test 2018 (UGC NET) की परीक्षा आयोजित हो जा रही है। खास बात यह है कि इस साल से National Testing Agency (NTA) इसका आयोजन कर रही है। इस टेस्ट के जरिए आवेदकों की असिस्टेंट प्रफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप या फिर दोनों के लिए योग्यता को परखा जाता है। बता दें कि यह कंप्यूटर आधारित एग्जाम होगा, जिसमें दो पेपर होंगे। दो शिफ्ट में होने वाले इस एग्जाम की पहली शिफ्ट सुबह सुबह 9.30 बजे से 1 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से 6 बजे तक रहेगी।

आपको बता दें कि पहली शिफ्ट का एग्जाम 100 अंकों का होगा जिसमें 50 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं दूसरी शिफ्ट के एग्जाम में 200 अंकों के 100 सवाल होंगे। दोनों ही पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही सवाल के 2 अंक मिलेंगे, वहीं गलत सवाल के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जिन सवालों के जवाब नहीं दिए जाएंगे उनके भी कोई अंक नहीं है। जो आवेदक असिस्टेंट प्रफेसर के लिए क्वालिफाई करेंगे उन्हे जेआरएफ के योग्य नहीं माना जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा को देने जा रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहें है जो आपके लिए जानने बहुत जरूरी है :

1. आपको एग्जाम सेंटर में एक पासपोर्ट साइज फोटो (वहीं फोटो लानी है जो आपके एडमिट कार्ड पर लगी है) लेकर जानी होगी जो अटेंडेंस शीट पर चिपकाई जाएगी।

2. साथ ही एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किये गए एडमिट कार्ड की कॉपी भी आपको साथ रखनी होगी।

3. आपको वोटर आईकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/आधारकार्ड आदि में से किसी एक की ऑरिजनल कॉपी की भी वहां आवश्यकता पड़ने वाली है।

4. अगर PwD सर्टिफिकेट मांगा गया है तो उसे भी लाना होगा।

5. ध्यान रहे कि अगर इनमें से कोई भी डॉक्यूमेंट आपके पास नहीं होगा तो आप यह टेस्ट नहीं दे पाएंगे।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago