गरम मसाला

परिणीति चोपड़ा को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से हटाने की क्या है सच्चाई?

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध करने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर की भूमिका से हटाए जाने की खबर में क्या सच्चाई है, इसका हरियाणा सरकार ने खंडन कर दिया है। इस मामले में राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग का कहना है कि एक्ट्रेस को हटाए जाने की खबरों का कोई आधार नहीं हैं। विभाग ने बताया कि सीएए के विरोध के चलते परिणीति चोपड़ा को अभियान से हटाने की खबरें सही नहीं हैं।

अप्रैल 2017 में ही खत्म हो गया था एग्रीमेंट

हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास ने बताया कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को सीएए के विरोध में ट्वीट करने पर ब्रांड एंबेसडर की भूमिका से नहीं हटाया गया है। हमने परिणीति से एक साल का एग्रीमेंट साइन किया था, जो अप्रैल 2017 में खत्म हो गया था, जिसे बाद में आगे भी नहीं बढ़ाया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा राज्य सरकार ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को साल 2015 में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से जोड़ते हुए उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया था। हाल में परिणीति ने नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए एक ट्वीट किया था।

फिल्म ‘इश्कज़ादे’ से बॉलीवुड में बतौर लीड एंट्री करने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सीएए पर विरोध जताते हुए अपने ट्वीट में लिखा ‘अगर किसी नागरिक के विरोध करने पर ऐसा होता है तो फिर कैब भूल जाओ। इसकी जगह पर हमें बिल पास करना चाहिए कि और हमारे देश को अब लोकतांत्रिक कहना छोड़ देना चाहिए। अपने मन की बात कहने पर निर्दोष लोगों को पीटना बर्बरता है।’

Read More: साल 2019 में इन 5 महिला एथलीटों ने भारत को किया दुनिया में गौरवान्वित

साइना नेहवाल की बायोपिक में आएंगी नज़र

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 31 वर्षीय परिणीति चोपड़ा ​इनदिनों भारतीय शटलर साइना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग कर रही है। फिल्म में साइना जैसी बैडमिंटन खेलने के लिए एक्ट्रेस पिछले चार महीनों से इस खेल की बारीकियां सीख रही हैं। परिणीति बायोपिक की तैयारी के लिए 15 दिन तक पनवेल के रामसेठ ठाकुर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स में भी रही थी। कुछ दिनों पहले शूट के दौरान उन्हें चोट लगने की खबरें भी मीडिया में आई थीं। ‘साइना’ की बायोपिक का डायरेक्शन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। टी-सीरीज के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं। फिल्म अगले साल यानि 2020 में रिलीज होगी।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago