लव यू जिंदगी

दिल की बातों को दिल में मत रखिए कह डालिए, मस्त रहेंगे

​दिल की बातों को अगर आप दबाकर रखते हैं तो ये आपके रिश्तों के लिए खतरनाक है। दिनभर में हमारे दिल में बहुत सी छोटी—बड़ी बातें आती है। हम कभी शर्म से या कभी किसी को दुख ना पहुंचे इस डर से कई बातें दिल में ही दबा लेते हैं। ये बातें होती बहुत छोटी होती हैं। मगर जब धीरे—धीरे ऐसी छोटी बातें हमारे दिल में घर करने लगती हैं तो ये बड़ी हो जाती हैं। कई बार हमारी कुंठा और गुस्से का कारण भी यही होता है कि हम अपने दिल की बात जाहिर नहीं कर पाए।

अगर किसी की कोई मामूली सी बात भी आपको अच्छी लगती है तो उसे तुरंत कह डालिए। आदत डालिए कि आप खुलकर आस—पास के लोगों की तारीफ कर सकें। इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। इसके इत्तर अगर किसी की कोई छोटी सी बात भी आपको बुरी लगी तो वो भी साफ दिल से बोल दीजिए। जब बात छोटी होती है तो आपका गुस्सा भी कम होता है। मगर जब यही छोटी—छोटी बातें अंदर इकट्ठी होती रहती हैं तो ये बड़ा बवंडर खड़ा करती हैं। उस समय सामने वाला शायद समझ भी नहीं पाता कि आप अचानक इतने खफा क्यों हैं।

जो लोग आसानी से अपने दिल की बात कह देते हैं उनके लोगों से रिश्ते बेहतर और लंबे चलते हैं। ऐसे में किसी भी बात को लेकर आस—पास के लोगों में गलतफहमी नहीं पनपती। जिस तरह एक जगह भरा हुआ पानी बदबूदार हो जाता है वैसे ही भरा हुआ मन भी आपके लिए खतरनाक होता है। अगर एक—एक करके ह​र छोटी—बड़ी बात को दिल से निकालते रहेंगे तो आप खुश भी रहेंगे और स्वस्थ्य भी। आजमाकर देखिएगा…

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago