लाइफस्टाइल

सर्दी के मौसम में ऐसे करें अपनी हिफाजत, बरकरार रहेगी खूबसूरती

सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। हल्की-हल्की ठंड महसूस होने लगी है। इस मौसम का भी अपना ही एक अलग मज़ा होता है। कुछ लोग इस मौसम में घूमने का लुत्फ उठाते हैं तो कुछ इस मौसम में अपने खाने के शौक को पूरा करते हैं। वहीं दूसरी तरफ इस मौसम में बीमारियों का खतरा भी अधिक रहता है। इस मौसम में स्किन प्रॉब्लम का होना एक आम बात है। सर्दी शुरू होते ही स्किन रुखी, बेजान सी होने लगती है। ऐसे में आप कुछ बेहद आसान स्किन केयर टिप्स अपनाकर सर्दी के मौसम से अपनी स्किन की हिफाजत कर सकती हैं।

फटी स्किन

सर्द हवाओं के कारण चेहरे, नाक और मुंह के आस-पास की स्किन फटना आम है। ऐसे में जरूरी है स्किन में नमी बनाए रखना। इसके लिए हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर या सेरामाइड्स युक्त क्रीम का इस्तेमाल करें।

होंठो के लिए

सर्दियों में होंठ फटने की समस्या अधिकतर लोगों को होती है। ऐसे में जरूरी है अपने होंठो पर पेट्रोलियम जैली युक्त लिप बाम और मॉइस्चराइजिंग युक्त ऑयल का उपयोग करें।

हाथों का रुखापन

सर्दियों में बार-बार हाथ धोने के कारण उनकी नमी खो जाती है। हाथों में नमी बनाए रखने के लिए जरूरी है मॉशच्युराइजर युक्त लोशन या क्रीम का इस्तेमाल करें। इसके अलावा नींबू के रस में ग्लिसरीन को मिलाकर लगाने से भी हाथों की नमी को बरकरार रखा जा सकता है।

पैरों की करें हिफाजत

हाथों की तरह पैरों को भी सर्दियों के मौसम में एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। पैरों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि नहाते वक्त गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। नहाने से पहले गुनगुने सरसों के तेल की मालिश करे जिससे शरीर का रुखापन दूर होगा।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago