हलचल

बेटे के 10वीं में 60% बनने पर उसकी मां ने जो कहा उसे हर माता-पिता को पढ़ना चाहिए !

सीबीएसई, आईसीएसई और कई राज्यों के 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के नतीजे हाल में जारी किए गए। जिसके बाद छात्रों के संघर्ष और 500 से 499 लाने वाले बच्चों की कहानियों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। लेकिन दिल्ली की एक मां, जिसके बेटे ने 10वीं में 60% हासिल किए हैं, ने फेसबुक पर अपने बेटे के लिए कुछ लिखा है जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।

वंदना सूफिया कटोच ने 6 मई को एक फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि किस तरह परीक्षा और परिणाम के तनाव के माहौल के बीच उन्हें अपने के रिजल्ट पर कितना गर्व है।

उनकी फेसबुक पोस्ट कुछ इस प्रकार है-  “मुझे मेरे बेटे पर बहुत गर्व है, जिसने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 60% हासिल किए हैं। हां, यह 90% नहीं है लेकिन मेरी खुशी और मैं कैसा महसूस कर रही हूं ये नहीं बदलेगा।

सिर्फ़ इसलिए कि मैंने उसे कुछ विषयों के साथ काफी संघर्ष करते हुए और लगभग हार मानते हुए देखा है लेकिन परीक्षा से कुछ समय पहले मेरे बेटे ने रात-दिन एक कर दी। यह सब कुछ तुम्हारे लिए ही है मेरे बेटे अमर, उन मछलियों के लिए नहीं जिन्हें परीक्षा के दौरान पेड़ पर चढ़ने के लिए कहा जाता है। तुमने इस महासागर में अपनी क्षमता, सहजता, जिज्ञासा और ज्ञान को जीवित रखा।

फेसबुक पर यह पोस्ट डालने के बाद लोगों ने इसे काफी पसंद किया।

वंदना ने आगे बताया कि वह आज कुछ इस तरह से जश्न मना रही है जैसे उसके बेटे ने 100% अंक हासिल किए हों, भले ही वह कुछ विषयों से आखिरी समय तक जूझ रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि माता-पिता को अपने बच्चों के परीक्षा परिणामों को लेकर मानसिकता बदलने की जरूरत है, अपने बच्चे के नंबर की किसी अन्य बच्चे के साथ तुलना ना करें।

अपने बेटे के बारे में कहते हुए वंदना ने कहा कि “मुझे अपने बेटे और उसकी क्षमताओं पर विश्वास है। मैं चाहती हूं कि मेरा बच्चा अपनी ताकत का पता लगाए और अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़े।”

गौरतलब है कि 6 मई को, CBSE ने 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किए, जिसमें पूरे भारत से 17.6 लाख से अधिक छात्र बैठे थे। सीबीएसई के अनुसार, परीक्षा में बैठने वाले 91.1% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 4.4 प्रतिशत अधिक है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago