राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: चुनावी रणभेरी बजाने के लिए तीसरा मोर्चा तैयार

कांग्रेस और भाजपा को विधानसभा चुनावों में चुनौती देने के लिए तीसरे मोर्चे ने अपनी तैयारी कर ली है। दरअसल आम आदमी पार्टी, निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल द्वारा नई पार्टी की घोषणा और किसान हुंकार रैली राजस्थान में किसी तीसरे मोर्चे के गठन होने की ओर लंबे समय से इशारा कर रही थी। अब आधिकृत रूप से 28 और 29 अक्टूबर को अपना चुनाव प्रचार शुरू करेंगे।

जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को राजधानी जयपुर में आम आदमी पार्टी की प्रस्तावित रैली आयोजित होगी जिसकी अनुमति पर अभी संशय बरकरार है। वहीं निर्दलिय विधायक हनुमान बेनीवाल 29 अक्टूबर को जयपुर में किसान हुकांर रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। बेनीवाल ने अपनी रैली में भाजपा के बागी विधायक घनश्याम तिवाड़ी को भी आने का न्यौता दिया है जो खुद अपनी अलग पार्टी बना चुके हैं और राजस्थान में तीसरे मोर्चे के गठन का दावा कर रहे हैं। तिवाड़ी ने बेनीवाल के निमंत्रण के बारे में कहा है कि वो 26 अक्टूबर को अपनी पार्टी की चुनाव समिति की बैठक के बाद ही यह तय करेंगे कि वो बेनीवाल की रैली में शामिल होंगे कि नहीं। कुल मिलाकर 28 और 29 अक्टूबर के दिन प्रदेश की राजनीति के लिए काफी निर्णायक साबित हो सकते हैं जहां भाजपा और कांग्रेस को अपने विरोधियों की ताकत का अनुभव होगा।

 

इसलिए अहम है 28 और 29 अक्टूबर के दिन:

29 अक्टूबर को हनुमान बेनीवाल की किसान हुंकार रैली के साथ ही बेनीवाल अपनी नई पार्टी का ऐलान भी करेंगे।

बेनीवाल की रैली कई मायनों में इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उनकी रैली में जुटने वाली भीड़ से उनकी ताकत का अंदाजा भी लगाया जा सकेगा। बेनीवाल समर्थकों का कहना है कि इस रैली में 10 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुट सकती है।

बेनीवाल ने भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी को किसान हुंकार रैली में आने का न्यौता दिया है। यदि तिवाड़ी उनका निमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं तो तीसरे मोर्चे के मामले को और भी ज्यादा हवा मिलेगी वहीं दोनों नेताओं का एक मंच पर आना कांग्रेस भाजपा की चिंताओ को बढ़ा सकता है।

28 अक्टूबर तक यदि आम आदमी पार्टी को जयपुर के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन करने की अनुमति मिल जाती है तो इस रैली का नेतृत्व खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल करेंगे।

राजस्थान में आप नेताओं का कहना है कि उनकी रैली को जमींदारा पार्टी के नेताओं का भी समर्थन मिल सकता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago