कारोबार

आयकर रिफंड के लिए आज से लागू हुए ये नए नियम, बड़े काम के हैं आप भी जान लीजिए!

आयकर विभाग शुक्रवार यानी 1 मार्च, 2019 से अपने नियम में बदलाव करने जा रहा है। नए नियम के तहत अब आयकर विभाग सिर्फ ई-रिफंड ही जारी करेगा। यह रिफंड सीधे करदाताओं के खाते में भेजने की तैयारी पूरी की जा चुकी है। आयकर रिफंड के लिए करदाताओं को अपने बैंक खाते को पैन नंबर से लिंक करना होगा। इनकम टैक्स विभाग ने कहा कि अब रिफंड सीधे बैंक खातों में भेजा जाएगा। क्योंकि नई व्यवस्था के तहत आयकर विभाग एक मार्च 2019 से केवल ई-रिफंड लागू कर रहा है।

आयकर रिफंड प्राप्त करने के लिए पैन नंबर को बैंक खाते से जोड़ना होगा

इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को सार्वजनिक परामर्श में कहा कि आयकरदाता अपना रिफंड सीधे, आसान और सुरक्षित तरीके से प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते को अपने पैन नंबर (स्थायी खाता संख्या) से लिंक करें। जानकारी के अनुसार, बैंक खाता बचत, चालू, नकद या ओवरड्राफ्ट खाता हो सकता है। अभी तक इनकम टैक्स विभाग करदाताओं को रिफंड सीधे उनके बैंक खाते में या फिर चैक के माध्यम से देता आया है। लेकिन 1 मार्च से ​विभाग केवल ई-रिफंड की जारी करेगा।

आयकर विभाग के करदाताओं से कहा है कि वे विभाग की आधिकारिक ई-फाइलिंग वेबसाइट पर लॉग इन करके यह पता कर सकते हैं कि उनका बैंक खाता पैन से जुड़ा है या नहीं। जिन करदाताओं ने अभी तक अपने बैंक खाते को अपने पैन से नहीं जोड़ा है, वे अपने पैन की जानकारी बैंक की शाखा को दें। इसके साथ ही वे आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर इसका सत्यापन भी करें।

Read More: कुछ ऐसा किया जांबाज अभिनंदन ने की मुरीद हो गया पाक, जानिए क्या है कहानी

उल्लेखनीय है कि आयरक विभाग ने आयकर रिटर्न यानी आईटीआर दाखिल करने वालों के लिए पैन नंबर को आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इस प्रक्रिया को इस वर्ष 31 मार्च तक पूरा किया जाना है। हालिया आंकड़ों के अनुसार आयकर विभाग की ओर से फरवरी महीने की शुरुआत तक 42 करोड़ पैन जारी किए जा चुके थे। इनमें से 23 करोड़ पैन नंबर ही अब तक आधार से जुड़े हैं। रिफंड की प्रक्रिया को और आसान बनाते हुए आयकर विभाग ने 1 मार्च से आयकर रिफंड पूरी तरह से ई-रिफंड के तौर पर जारी करने का फैसला किया है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago