ये हुआ था

शहीद दिवस: बॉलीवुड में शहीद भगत सिंह के बलिदान पर बन चुकी हैं ये फिल्में

देश को गुलामी की जंजीरों से छुड़ाने के लिए फांसी पर हंसते-हंसते प्राणों का बलिदान कर देने वाले शहीद भगत सिंह का 23 मार्च को शहीदी दिवस है। आज के दिन भारत माता के तीन वीर सपूतों भगत​ सिंह, सुखदेव और राजगुरू को फांसी की सज़ा दी गई थी। छोटी से उम्र में ही देश को आजाद करने का जो जज्बा उन्होंने दिखाया, उसे भारतवासी कभी नहीं भूला सकेंगे। इस कड़ी को समय-समय पर बॉलीवुड में अनेक फिल्में बनाकर आगे बढ़ाया गया और फिल्मों के माध्यम से देशवासियों में अमर शहीद भगत सिंह के बलिदान को दिखाया गया है। तो आइए आपको बताते हैं भगत सिंह पर किस-किस ने फिल्म बनाई और किस अभिनेता ने उनके किरदार को जीवंत बना दिया, जिन्हें देखकर देशभक्ति का जज्बा हिलोरे मारने लगता है—

पहली फिल्म थी ‘शहीद आजम भगत सिंह’

बॉलीवुड में वैसे तो अनेक क्रांतिकारियों पर फिल्में बनी है, उनमें शहीद भगत सिंह पर भी कई फिल्में बनी चुकी है। उनके ऊपर बनी फिल्मों में 1954 में ‘शहीद-ए-आजम भगत सिंह’ पहली हिन्दी फिल्म थी, जो उनके द्वारा आजादी के लिए किए गए संघर्ष पर बनी थी। इस फिल्म को जगदीश गौतम ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में भगत सिंह का किरदार एक्टर जयराज ने निभाया था। इसके अलावा फिल्म में स्मृति बिस्वास, अशिता मजूमदार लीड रोल में थे।

मनोज कुमार ने भी देशभक्ति पर बनाई कई फिल्में

इसके बाद वर्ष 1963 में शहीद भगत सिंह को लेकर एक ओर फिल्म बनी, जिसमें उनके किरदार के रूप में मस्तमौला अभिनेता शम्मी कपूर को देखा गया। इस फिल्म का नाम ‘शहीद भगत सिंह’ था। फिल्म में एक्टर प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव मुख्य किरदारों में थे। फिल्म का निर्देशन के एन बंसल ने किया था।

‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर एक्टर मनोज कुमार ने भी देशभक्ति पर कई फिल्में बनाईं। उन्होंने वर्ष 1965 में मनोज कुमार ने फिल्म ‘शहीद’ में क्रांतिकारी भगत का किरदार निभाया। बॉलीवुड में काफी लंबे अरसे बाद एक बार फिर शहीद भगत सिंह को लेकर बड़े पर्दे पर फिल्मों की धूम रही। वर्ष 2002 में एक्टर सोनू सूद ने फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ में शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया।

वर्ष 2002 में भगत सिंह पर बनी तीन फिल्में

वर्ष 2002 में उन पर तीन फिल्में बनी, जिनमें भगत सिंह के आजादी के संघर्ष की कहानी को अलग-अलग अंदाज में दिखाया गया। फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ ही एक ऐसी फिल्म रही जो दर्शकों को बांधने में सफल रही। इस फिल्म ने दो राष्ट्रीय अवॉर्ड जीते। साथ ही बेस्ट फीचर फिल्म का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी हासिल किया। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार बखूबी निभाया था।

फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद साल 2002 में ही देओल भाईयों (सनी और बॉबी) ने भगत सिंह पर फिल्म बनाई। फिल्म का नाम ’23 मार्च 1931: शहीद’ था। फिल्म में बॉबी ने भगत सिंह और सनी ने आजाद चंद्रशेखर का किरदार निभाया था।

Read: 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस? जानिए पूरी कहानी

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago